---Advertisement---

Viral Video: कलयुगी पोता! बूढ़ी दादी को बैट से मारता दरिंदा लड़का कैमरे में कैद, यूजर बोला ‘और कितना गिरेगा इंसान’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कलयुगी पोते का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़का अपनी दादी को बैट से पीट रहा है। इस वीडियो को देख लोगों का फूटा गुस्सा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 6, 2024 2:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान के गिरने की कोई सीमा नहीं बची है। आए दिन इंटरनेट पर इंसानियत को शर्मसार करते हुए Viral Video चर्चा में रहते हैं। इन्हें देखने के बाद लोग काफी आवाज भी उठाते हैं लेकिन, उसके बाद भी घटनाएं कम होने की जगह बढ़ रही हैं। एक ताजा मामला छत्तीसगढ़ से आया है। यहां पर एक कलयुगी पोता अपनी दादी को बैट से पीट रहा है। इस घटना ने एक बार फिर से इंसानियत को शर्मासार कर दिया है। इसे देखने के बाद यूजर्स की तरफ से काफी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पोते ने दादी को बुरी तरह से पीटा

इस शर्मनाक घटना के Viral Video को Ravi Miri (Vistaar News) नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “कोई कैसे अपनी दादी को इस तरह बैट से पीट सकता है! दादी जिसने बचपन में चलना सिखाया उसी को बेरहमी से पीटना बहुत दुखद है। हमारे समाज के लिए भी चिंताजनक है वीडियो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है।”

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़के के हाथ में बड़ा बैट है और वह जमीन पर बैठी बूढ़ी दादी के जोर से मार देता है। इस दौरान ये लड़का काफी चिल्ला भी रहा है। पोते के द्वारा की गई इस हरकत से बूढ़ी महिला पूरी तरह से सन्न है। महिला के चेहरे पर बेबसी साफ देखी जा सकती है।

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

इस Viral Video को 5 नंवबर को अपलोड किया गया था। वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “और कितना गिरेगा इंसान,क्या होगा हमारे समाज का ? अपने घर के बुजुर्गों के लिए सहानुभूति और पीड़ा समाप्त हो रही है अब युवाओं में।” वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, ये उन्हीं लोगों में से हैं जिन्हें बूढ़े लोगों को देख कर घिन आती है, “ये एक तरह के मानसिक रोगी होते हैं जिन्हें लगता है कि बूढ़े लोग खराब चीजे हैं, इन्हें लगता है कि ये कभी बूढ़े नहीं होंगे। इस तरह के लोगों का यही इलाज है कि जैसा ये व्यवहार करे उनके साथ भी वैसा ही किया जाए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026