---Advertisement---

Viral Video: कलयुगी शिक्षक! क्या हुआ जब नशे में डूबकर बच्चों को पढ़ाने पहुंचा टीचर? देखें वीडियो

Viral Video: नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचे शिक्षक को देख लोग हुए हैरान।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 23, 2024 12:16 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। ये घर के बाद इकलौता ऐसा स्थान है जहां पर बच्चे अच्छा और बुरे में फर्क सीखते हैं और दुनिया के बारे में जानते हैं। लेकिन क्या हो जब इस शिक्षा के मंदिर का गुरु ही नशे में स्कूल पहुंच जाए। ये बात ही अपने आप में काफी डरा देने वाली है, लेकिन ऐसा हुआ है। इंटरनेट पर एक टीचर का Viral Video काफी चर्चा में है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक टीचर नशे की हालत में स्कूल पहुंचा हुआ है। टीचर का ये वीडियो काफी हैरान करने वाला है।

नशा करके स्कूल पहुंचा शिक्षक

इस Viral Video को ndtvmpcg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “बालाघाट से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शिक्षक शराब के नशे में धुत है। सरपंच और ग्रामीणों ने शिक्षक को नशे की हालात मे पकड़ा है।”

Viral Video ने खोली सच्चाई

ये घटना आदिवासी वनांचल क्षेत्र की बताई जा रही है। नवीन माध्यमिक शाला बिलालकशा में जब टीचर नशा करके आया तो उसे ग्रामीणों ने समझाया है। इसके साथ ही शिक्षक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, नशेड़ी टीचर को ऑफिस में बैठाकर कुछ लोग समझा रहे हैं और नशा करके स्कूल ना आने की सलाह दे रहे हैं। इस दौरान ये टीचर बहस भी करता हुआ दिख रहा है। नशेड़ी टीचर दफ्तर में बैठा हुआ दिख रही है। स्कूल में इस तरह की हरकत देख गांव के लोगों ने नशेड़ी शिक्षक के खिलाफ एक्शन लिया है। नशेड़ी शिक्षक नरेश गजभिए के खिलाफ एक्शन ले लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026