---Advertisement---

Viral Video: कामचोर बीवी! भूख से फड़फड़ा रहे पति के अरमानों पर पत्नी ने फेरा बहानों का पानी, सुन पीटने लगा सिर

Viral Video: कामचोर पत्नी के चलते पति रहा भूखा, वीडियो देख लोट-पोट हुए लोग।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 29, 2024 3:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत माना जाता है क्योंकि इसमें प्यार और टकरार दोनों ही होती है। यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर अकसर पति और पत्नी के फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं, इन्हें यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बहानेबाज पत्नी ने अपने भूख से तड़पते पति के अरमानों पर बहानों का पानी फेर दिया। ये वीडियो इतना ज्यादा फनी है कि, इसे जो भी देख रहा है वो बस हंसता ही जा रही है।

कामचोर पत्नी के चक्कर में पति रहा भूखा

इस वीडियो को Asarpal Singh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “पता नही भाई @Babbi_Brar_64 ने आज भी रोटी खाई कि नही।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, पत्नी अपने पति से पूछ रही है कि, कितनी रोटी खाओगे, इस पर पति 4 रोटियां बोलता है। पति की रोटियों के बारे में सुनते ही पत्नी तमाम तरह की खाई हुई चीजों को गिनाते हुए कहती है कि, मैं तो बना दूंगी अगर नहीं खाई तो फिर देख लेना। इस तरह पति तीसरी, दूसरी और फिर एक रोटी पर आ जाता है। पति जब भी अपनी रोटियां बताता है पत्नी उसे धमकी देते हुए खाई हुई चीजों को गिना देती है।

Viral Video का अंत देख हंसी से लोट-पोट हुए लोग

जब पति पहली रोटी पर आता है तो पत्नी बोलती है कि, अब मैं तुम्हारी एक रोटी के लिए तो खाना नहीं बनाउंगी । इस तरह वह रोटियों से पल्ला झाड़कर निकल जाती है और बेचारा भूखा पति अपनी कामचोर पत्नी को देखता रह जाता है। इस वीडियो को 29 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो को देख लोग काम चोर पत्नी का काफी मजाक बना रहे हैं इसके साथ ही भूखे पति के लिए अफसोस भी जता रहे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026