---Advertisement---

Viral Video: मौत से पहले झूमकर नाचा था केतन अग्रवाल, सिया गोयल के जेल जाते ही वायरल हुआ फैमिली का वीडियो

Viral Video: केतन अग्रवाल मर्डर केस चर्चाओं में बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौहान को गिरफ्तार किया हुआ है। केतन की मौत के बाद डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 1, 2026 5:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  महाराष्ट्र के पुणे की सिया गोयल और उसका प्रेमी भले ही केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में जेल के अंदर हो। लेकिन मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर इनकी वीजियोज खूब वायरल हो रही हैं।  मंगेतर को लोहगढ़ किले से खाई में गिराने वाली मंगेतर सिया गोयल के पब में पार्टी करने के कई सारे वीडियोज इंटरनेट पर तैर रहे हैं। लेकिन अब केतन अग्रवाल का मरने के बाद पहली बार खुशी से परिवार संग झूमते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें सिया के परिजन भी दिख रहे हैं।  केतन की हत्या 18 जून 2026 को हुई थी। लेकिन  मरने से पहले 7 मई को वो एक फैमिली फंक्शन में झूमकर नाचे थे।  इसका वायरल वीडियो इंटरनेट पर परिवार से जुड़े व्यक्ति ने डाला है। इसमें खुशी से झूमते केतन अग्रवाल को दिख रहा है।

मौत के बाद केतन अग्रवाल का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर reetusharma_official नाम के हैंडल से एक वीडियो को पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, ‘7 मई को हमने उनके परिवार के साथ एक प्रोग्राम किया था। आप सब देख सकते हैं कि वे सभी खुशी-खुशी उस प्रोग्राम का आनंद ले रहे थे। दोनों परिवार कितने खुश थे। हमने केतन को अपनी आँखों से देखा था। कितना मासूम बच्चा था।

किसे पता था कि इस खूबसूरत इंसान के साथ ऐसा होगा। सिया को उसके किए की सज़ा मिलनी चाहिए, जो भी उसने केतन के साथ किया। सिर्फ़ इसलिए कि वह उसे पसंद नहीं करती थी, इसका मतलब यह नहीं कि वह किसी की जान ले ले। उसने अपने माता-पिता के बारे में तो सोचा कि अगर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई तो समाज उसे और उसके माता-पिता को दोषी ठहराएगा। लेकिन केतन के माता-पिता का क्या? उसने यह नहीं सोचा कि वे किस दौर से गुज़रेंगे? किसी की जान लेने से ज़्यादा मुश्किल ‘ना’ कहना क्यों है?’वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, सिया गोयल के पिता माइक पर गा रहे हैं और केतन उनकी धुन पर झूमकर नाच रहे हैं। केतन को जरा भी अंदाजा नहीं है कि, जिस लड़की के साथ वो अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने के सपने देख रहा है वो उसकी जान ले लेगी।  केतन का परिजनों के साथ मस्ती करता हुए ये पहला वीडियो है। जिसे देखने के बाद लोगों को काफी अफसोस हो रहा है।

केतन अग्रवाल मर्डर केस में मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौहान पुलिस गिरफ्त में

केतन अग्रवाल मर्डर केस की पुणे पुलिस जांच कर रही है। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौहान अभी पुलिस की गिरफ्त में 3 जुलाई 2026 तक हैं। इस बीच पुलिस ने सिया के माता-पिता से लेकर तमाम सारे रिश्तदारों से पूछताछ की है।26 साल के केतन अग्रवाल रियल स्टेट से जुड़ा बिजनेस करते थे। उनकी नेटवर्थ 600 करोड़ के आस-पास थी। वहीं, सिया की उम्र 20 साल है उन्होंने 12 की पढ़ाई भी पूरी न हीं की थी। परिजन ने उसका केतन के साथ रिश्ता पक्का कराया था। दोनों की सगाई हो गई थी। वहीं, इसी साल नवंबर में सगाई की तैयारी चल रही थी। लेकिन इससे पहले ही  पुणे के लोहगढ़ किले से गिरकर केतन की मौत हो गई और आपोप सिया और उसके प्रमी चेतन चैहन पर लगा है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जुलाई 1, 2026

Bulandshahr Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026