---Advertisement---

Viral Video: प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में VIP गेस्ट बनकर पहुंचे तेंदुए ने मचाई सनसनी! देख उड़ा लोगों का फ्यूज

Viral Video: प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचा तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल तो लोग रह गए हैरान, आखिर क्या है माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2024 5:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार इस पद के लिए कार्यभार संभाल चुके हैं और उन्होंने बीते दिन राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए। न सिर्फ प्रधानमंत्री बल्कि उनके 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली लेकिन लोगों की निगाहे एक वीडियो पर अटक गई है। दरअसल इस सेरेमनी में कई सेलेब्स और वीवीआईपी गेस्ट शामिल हुए लेकिन एक तेंदुए को भी देखा गया। जी हां, Viral Video ने मानो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है और लोग इस पर तरह-तरह के बात बनाने लगे हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

क्या है ये माजरा

https://twitter.com/MithilaWaala/status/1800020723093864764

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि मध्य प्रदेश के सांसद दुर्गादास उइके शपथ लेने के बाद अपने कागजात को ठीक कर रहे होते हैं और उसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास पहुंचते हैं। इस दौरान पीछे एक जानवर दिखाई देता है जिसे लेकर लोगों का दावा है कि यह कोई और नहीं बल्कि तेंदुआ है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे कुत्ता तो एक इसे पालतू बिल्ली बता रहे हैं लेकिन सच्चाई क्या है यह तो नहीं पता।

इस जानवर ने बटोर ली लाइमलाइट

वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद कई लोग इसे तेंदुआ होने का दावा कर रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि आखिर शपथ ग्रहण समारोह में तेंदुआ क्या करने के लिए पहुंचा। गौरतलब है कि फंक्शन में भी वीआईपी गेस्ट नजर आए थे जिसमें शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत, अनुपम खेर और अनिल कपूर जैसे सितारे पहुंचे थे। मुकेश अंबानी को भी शपथ ग्रहण समारोह में देखा गया था लेकिन इस सब को छोड़ फिलहाल इस तेंदुए ने सनसनी मचा दी है और सोशल मीडिया पर मानव हलचल मच गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग चैनल से इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026