---Advertisement---

Viral Video: हलक में जान! बर्फ से जमे समुद्र में फंसा आदमी, जान बचाने के लिए फड़फड़ाता आया नजर , वीडियो देख खौफ में यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गोताखोर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बर्फ से जमी झील या फिर समुद्र में फंसा नजर आ रहा है। इस दौरान वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन स्थिति के आगे बेबस है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 15, 2025 3:03 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पीनी की गहराइयों को जानने के लिए कुछ लोग बिना अपनी जान की फिक्र किए उतर जाते हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि, इसका अंजाम खतरनाक भी हो सकता है। Social Media पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक गोताखोर बर्फ से जमी हुई झील या फिर समुद्र में फंस गया है। इस दौरान वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन बर्फ की चादर इतनी ज्यादा मोटी है कि, वह चाहकर भी खुद को नहीं बचा पा रहा है। इस वीडियो को देख रहे यूजर्स को ऐसा लग रहा है , जैसे उनकी जान हलक में अटक गई हो।

क्या हुआ जब बर्फ की जमीं हुई झील में फंसा गोताखोर?

ये खौफ में डाल देने वाला Viral Video इंस्टाग्राम पर काफी देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक गोताखोर बर्फ से जमी हुई झील में फंस चुका है।

Watch Post

वह लगातार यहां से वहां जाकर बर्फ को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बाहर नहीं निकल पा रहा है। आदमी जिस तरह से फड़फड़ा रहा है, उससे इसकी बेबसी और घबराहट साफ दिख रही है। इस वीडियो को देखने वालों की हालत इतनी ज्यादा खराब है तो सोचिए जिसके साथ ये हादसा हुआ होगा, उसकी क्या स्थिति रही होगी? वीडियो के अंत तक वह खुद को बचाने की कोशिश करता रहता है। लेकिन नाकाम रहता है। ये वीडियो काफी खौफनाक है।

Viral Video देख यूजर्स को हो रही घबराहट

जिंदगी की जंग लड़ते इस गोताखोर के वायरल वीडियो को kiddaannews नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 दिन पहले ही अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 6500 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। ये घटना कब और कहां की है, इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे देखने वाले यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, “कैमरामेन कभी नहीं मरता है”। दूसरा लिखता है कि, “मेरी सासं सिर्फ देखते ही फूलने लगी है”। तीसरा लिखता है, “इसे देखते कर मुझे ही एनजाइटी होने लगी है”।

सोशल मीडिया पर एक गोताखोर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह बर्फ से जमी झील या फिर समुद्र में फंसा नजर आ रहा है। इस दौरान वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन स्थिति के आगे बेबस है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026