---Advertisement---

Viral Video: हदें पार! अफ्रीकी लोगों पर एक साथ टूट पड़ा आदमियों का झुंड, जमकर कर की धुनाई, देखें वीडियो

Viral Video: अफ्रीकी लोगों की पिटाई का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 2, 2024 2:32 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पंजाब के मोहाली का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग अफ्रीकी लोगों की बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान आस-पास काफी सारे लोगों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। अचानक से विदेशियों की पिटाई को देख भीड़ तो जमा हो गई है लेकिन इस लड़ाई को कोई रोक नहीं रहा है। इस वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि, ये घटना पंजाब के मोहाली की है।

बीच रोड पर अफ्रीकी लड़कों की पिटाई

इस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “अफ्रीकन लोग और मोहाली की भीड़.. अफ्रीकियों की गलत दिशा से कार आ रही थी और ये ट्रक ड्राइवर से भिड़ गए , इनकी गलती थी उल्टा इन्होनें ट्रक वाले पे हमला किया, फिर जनता ने अच्छे से इनकी पिटाई कर दी।”

इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, अचानक से भीड़ अफ्रीकी लोगों पर हमला कर देती है। आस-पास के लोग थप्पड़ों की इन पर बारिश कर रहे हैं। ये विदेशी बचने की काफी कोशिश कर रहे हैं , लेकिन भीड़ के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक पुलिस वाला भी देखा जा सकता है। इस मारपीट का कई सारे लोग वीडियो भी बना रहे हैं। मारपीट के कारण ये रास्ता बंद हो चुका है।

Viral Video देख यूजर्स की आ रहीं प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर लिखी जानकारी से पता चलता है कि, ये मामला मोहाली के सिटी सेंटर का है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कुछ लोग इसे बेहद सामान्य बता रहे हैं। उनका कहना है कि, मोहाली में गलत रास्ते पर गाड़ी चलाना बहुत ही सामान्य है। वहीं कुछ लोग तंज कसते हुए बोल रहे हैं कि, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। ये वीडियो Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 1 लाख 31 हजार व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026