Viral Video: प्रीमियम वंदे भारत ट्रेन के खाने में बिलबिलाते मिले जिंदा कीड़े, हालत देख आ जाएगी उल्टी

Viral Video: सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके खाने में कीड़े बिलबिला रहे हैं। इस वीडियो के देख लोगों का मन खराब हो रहा है। मामले पर IRCTC ने प्रतिक्रिया दी है।

Viral Video

Picture Credit: Bhadohi Wallah X

Viral Video:  वंदे भारत ट्रेन भारत की हाई स्पीड प्रीमियम रेल है। ये अपनी लग्जरी सुविधाओं के लिए जानी जाती है। लेकिन अब ये रेल खाने के कारण चर्चा में बनी हुई है। दरअसल,  यात्री को  रेलवे की तरफ से दिए जा रहे खाने में जिंदा बिलबिलाते हुए कीड़े मिले हैं। इस घटना ने पूरी ट्रेन के साथ सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी की IRCTC की तरफ से रिएक्शन आया है।  वंदे भारत ट्रेन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वंदे भारत ट्रेन के खाने में  निकले कीड़े

वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकले जिंदा कीडों के वीडियो को Bhadohi Wallah नाम के यूजर ने 25 अप्रैल को पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहा युवक जैसे ही खाने को खोलते है उसके दही में जिंदा कीड़े बिलबिलाने लगते हैं। वो स्टाफ तो बुलाकर शिकायत करता है।

पहले तो कर्मचारी टालने की कोशिश करता है। लेकिन बाद में जब लड़का कई सारे कीड़ों को दिखाता है तो वो दंग रह जाता है। आस-पास के लोग कीड़ों से भरे खाने की वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस घटना को पोस्ट करने के लिए भी कहते हैं। युवका रेलवे के शिकायत करने के लिए कर्मचरियों को बुला रहा है। वंदे भारत ट्रेन के अंदर निकले कीड़ों से भरे दही को देख लोगों का मन खराब हो रहा है। ये घटना कब और कहां घटि है, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

Viral Video पर क्या बोला IRCTC ?

दही में निकले कीड़ों के मामले ने सनसनी मचा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए  IRCTC ने कार्रवाई करने की जानकारी वीडियो के नीचे कमेंट करके दी है।

इसके साथ ही लिखा है कि, ‘  इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सेवा प्रदाता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।’  रेलवे ने एक्शन की जानकारी दे दी है।  इस घटना के वीडियो को देख लोगों का मन खराब हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version