Viral Video: ममता शर्मसार! कपड़े उतारकर बच्चे को मार रही मां की दरिंदगी देख कांप उठेगा कलेजा, गुस्से में आक्रोशित लोग बोले ‘राक्षसी है ये’

Viral Video: मां की ममता का मतलब यह नहीं होता है कि आप अपने बच्चे को प्रताड़ित कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं आइए जानते हैं।

Viral Video

Photo Credit- Google Viral Video

Viral Video: मां की ममता का कोई मोल नहीं होता है और वह अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ने को तैयार रहती है। क्या कहेंगे जब एक मां ही अपने बच्चे को प्रताड़ित करे। सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर ममता शर्मशार हो जाए। जिस तरह से वायरल वीडियो में बच्चों के साथ मारपीट की जा रही है वह देखकर आपका भी कलेजा कांप उठेगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बच्चे के कपड़े उतार कर उसे बेरहमी से पीटा जा रहा है और कथित तौर पर वह कोई और नहीं बल्कि उसकी मां ही है।

Viral Video में देखें कैसे मां ने बच्चे के साथ दिखाई बर्बरता

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे को कैमरे पर कपड़े उतार कर उसकी मां बेरहमी से पीट रही है और उस पर चिल्ला रही है। बेचारा बच्चा दर्द से कराह रहा है और रहम की भीख मांग रहा है लेकिन मां का दुर्व्यवहार लगातार जारी है। इतना ही नहीं इस वीडियो को भी बनाया जा रहा है ऐसे में लोगों का कहना है कि जब कोई पुरुष इस तरह का बर्ताव करें तो उस पर विवाद हो जाता है लेकिन जब कोई महिला बच्चे के साथ इस तरह बेरहम होती है तो इसे मां कहा जाता है। यह एक जागरूकता वीडियो बताया जा रहा है जिसमें बच्चे के बोलने, समझने की क्षमता कम होती है तो मां को शर्मिंदगी होती है और वह क्रूरता दिखाती है।

वायरल वीडियो को देखने के बाद क्यों गुस्सा हुए यूजर्स

वहीं वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि मां होने का मतलब यह नहीं होता कि आप बच्चे को प्रताड़ित कर सकते हैं। बच्चों का दर्द इसलिए नहीं कम हो जाता क्योंकि उसे प्रताड़ित करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी मां है। लोग इस पर सबसे कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं तो बच्चे की हाल देखने के बाद एक यूजर ने कहा राक्षसी है यह। एक यूजर ने कहा, “इसे अरेस्ट करो।”

ShoneeKapoor x से 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वायरल वीडियो कब और कहां की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह वीडियो पिछले कुछ महीनो से लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे अलग अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है जहां लोग इस पर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version