---Advertisement---

Viral Video: शख्स ने केक काटकर नहीं बल्कि बंदूक से फोड़कर मनाया बर्थडे, अब UP पुलिस तक पहुंच गई शिकायत

Viral Video: केक काटने के लिए चाकू नहीं बंदूक का इस शख्स ने किया इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद यूपी पुलिस ने दी प्रतिक्रिया, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 19, 2024 8:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में कुछ लोग दबंगई दिखाने में भी पीछे नहीं रहते हैं। वह नियमों को ताक पर रखकर कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ जो बर्थडे मनाने के लिए हर नियम को झकझोर कर कुछ ऐसा कर गया जिसे देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएगी। इस दौरान वह केक काटने की बजाय केक पर फायरिंग करते हुए नजर आया जो यूपी पुलिस को भी चौंकाने के लिए काफी है। आइए देखते हैं यह वीडियो जो हो रहा है खूब वायरल

सरेआम दबंगई दिखा रहा शख्स

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स हाथ में बंदूक लेकर पोज देते हुए नजर आ रहा है। वहीं सामने खाट पर केक रखा हुआ है। वह पहले कैमरे की तरफ देखा है और फिर दनादन केक पर फायरिंग करने लगता है जिसके बाद केक का नामो निशान उड़ जाता है। लेकिन उसकी यह दबंगई उस पर भारी पड़ते हुए दिख रहा है क्योंकि इस वीडियो पर यूपी पुलिस की नजर पड़ चुकी है।

वीडियो को लेकर उठा सवाल

@Nishantjournali एक्स चैनल से जारी वीडियो के साथ बंदूक का लाइसेंस मिलने को लेकर सवाल खड़ा किया गया है और उसके साथ ही कहा गया है इस तरीके से शस्त्र लाइसेंस का मजाक उड़ाया जा रहा है और शस्त्र लाइसेंस मिलना टेढ़ी खीर हो चुका है। वीडियो उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के लोनी इलाके का बताया जा रहा है। फायरिंग करने वाले इस शख्स के जन्मदिन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यूपी पुलिस को टैग किया गया जिस पर अप यूपी एक्शन लेती नजर आई।

यूपी पुलिस ने कहीं ये बात

इस वीडियो को देखने के बाद यूपी पुलिस ने कमेंट में लिखा कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु। वहीं इस वीडियो को देख लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Blood Sugar

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Heatwave Alert 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Fatehpur Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Iron

अप्रैल 20, 2026