---Advertisement---

Viral Video: शख्स ने गर्लफ्रेंड की चाकू से काट डाली गर्दन और फिल्मी स्टाइल में कबूला जुर्म, कहा- ‘नहीं होगा एनकाउंटर’

Viral Video: मोहब्बत में दिलफेक आशिक बना कातिल, जी हां चाकू से गर्दन काट कर अपनी प्रेमिका की जान लेने वाला अदनान ने खुलेआम अपने जुर्म को कबूल किया है वह भी फिल्मी स्टाइल में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2024 12:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद खुलेआम अपने जुर्म को कबूल कर किया है। वह बेखौफ नजर आ रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं बुलंदशहर यानी उत्तर प्रदेश के अदनान और बल्लू जिसने मंगलवार को दोपहर अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। उसने न सिर्फ अपनी प्रेमिका की हत्या की बल्कि बेखौफ अंदाज में अपने जुर्म को कबूल करते हुए धमकी देते हुए नजर आया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो से हड़कंप मच गया है। आइए जानते हैं क्या है माजरा।

ढाई साल से अपनी कमाई प्रेमिका को खिलाई

दरअसल इस वीडियो में अदनान यह कहते हुए नजर आता है कि इश्क में धोखा बर्दाश्त नहीं। ढाई साल से अपनी कमाई वह अपनी प्रेमिका पर लूटा रहा था लेकिन हुआ वह देने लगी तो उसकी सजा मौत होती है। वीडियो में वह कह रहा है कि उसने उसे धोखा दे दिया और धोखा देने की सजा मौत होती है काट डाली गर्दन। मेरी पूरी कमाई खाई और दूसरे शख्स के साथ फंस गई मोहब्बत में धोखा दे दिया बर्दाश्त नहीं अपने को। वह इस दौरान बताता है कि वह संजय दत्त का फैन है।

नहीं हो सकता एनकाउंटर

वीडियो में की उसका एनकाउंटर नहीं होगा उसने कहा मैंने एक ही मर्डर किया है मेरा एनकाउंटर नहीं होगा। जब 10 मर्डर करूंगा तो मेरा भी एनकाउंटर हो जाएगा क्योंकि 10 मर्डर करने वालों का एनकाउंटर होता है। वीडियो में बेखौफ अंदाज में यह कहते हुए नजर आता है कि मोहब्बत में धोखा दिया तो मार दिया दोस्ती में अगर कोई मुझे धोखा देगा तो मैं उसे भी मार दूंगा।

उंगली काटने की दी धमकी

जब उससे यह पूछा जाता है कि आगे चलकर क्या बनना है तो वही यह कहता है कि यह तो सजा काटने के बाद पता चलेगा कि आगे चलकर क्या बनना है । अच्छा बनना है या फिर बुरा बनना है। वहीं पूरे धमकी देते हुए वह यह कहता है जिसे भी बदला लेना है वह मुझसे ले। अगर मेरे घर बालों पर आंच भी आई तो बम से उड़ा दूंगा। सबको मार दूंगा मुझे बम बनाना तो नहीं आता लेकिन मैं सीख जाऊंगा। जैसे लोग कंप्यूटर चलाना सीख जाते हैं मैं बम बनाना सीख जाऊंगा। घरवालों पर उंगली नहीं उठानी चाहिए कोई भी जिसने घरवालों पर उंगली उठाई उसकी उंगली काट डालूंगा।

क्या है पूरी खबर

अगर पूरी खबर की बात करें तो बुलंदशहर जिले के खुर्जा में कब्रिस्तान के पास एक महिला का शव बरामद किया गया। वहीं बॉयफ्रेंड अदनान ने इस वारदात को अंजाम देते हुए खुद ही जुर्म कबूल कर लिया है। कहा जा रहा है कि महिला अपने पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। जी हां, शादीशुदा आसमा अदनान के साथ रह तो रही थी लेकिन बॉयफ्रेंड को यह शक हो गया कि उसका चक्कर कहीं और चल रहा है। ऐसे में अदनान यानी बल्लू ने अपनी प्रेमिका की जान ले ली और चाकू से ही गर्दन काट डाली। फिलहाल आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026