---Advertisement---

Viral Video: बीच सड़क पर गाड़ी रोककर अचानक आदमी को आयी भयंकर नींद, ट्रैफिक का हाल देख नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी कार रोक कर  बीच सड़क पर सो जाता है। इसके बाद जो ट्रैफिक की हालत होती है वो लोगों को चकित कर देती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 21, 2026 5:25 अपराह्न

Viral Video:
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कुंभकर्ण की नींद से तो दुनिया वाकिफ है ,लेकिन अब केरल के इस युवक को देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी बीच सड़क पर गाड़ी रोक कर सो गया । इसके बाद जो ट्रैफिक का हाल हुआ , उसे देख हर कोई दंग है। आस-पास के लोगों को पहले लगा कि, शायद वो बीमार है। लेकिन जब तमाम  कोशिशों के बाद उसे जगाया  गया तो हर कोई दंग रह गया है। क्योंकि आदमी बीच सड़क पर  गहरी नींद लेने लगा था। युवक को जगाने के इस वायरल वीडियो को इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।

बीच सड़क पर कार रोक कर गहरी नींद सोया आदमी 

ये वायरल वीडियो एक्स पर  Nunu नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, सड़क के बीचों-बीच अचानक थम गई कार केरल में रोड पर ड्राइवर को चलती गाड़ी में ही नींद आ गई।

देखें वीडियो

ट्रैफिक जाम बढ़ा, तो लोगों ने गाड़ी हिलाकर उसे जगाया। ऐसी लापरवाही पर क्या सिर्फ जुर्माना काफी है  या ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द होना चाहिए।  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, आदमी बहुत गहरी नींद  में है उसे जगाने के लिए काफी सारे लोग गाड़ी को हिला रहे हैं और चिल्ला रहे हैं। वहीं, सड़क पर काफी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इस वीडियो को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है कि, क्या किसी को ऐसे भी नींद आ सकती है।  यूजर्स का कहना है कि,  ऐसी लापरवाही कोई कैसे कर सकता है?

Viral Video पर पुलिस का एक्शन 

ये घटना केरल के कोट्टायम की बताई जा रही है। खबरों की मानें तो, आदमी काफी नशे में था और गाड़ी के अंदर तेज म्यूजिक चलाकर सो रहा था। पुलिस को जब इसके बारे में पता चला तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज किया है। युवक पर यातायात के नियम तोड़ने और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कई धाराएं लगी हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vitamin E

सितम्बर 16, 2026

Health Tips

सितम्बर 16, 2026

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Bijnor Video

सितम्बर 15, 2026

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Viral Video

सितम्बर 15, 2026