---Advertisement---

Viral Video: BP बढ़ा तो बीवी पर बरसा दिए लोहे के डंडे, सास भी हुई क्रूरता में शामिल, पिटाई देख कांप उठेगा कलेजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पति की क्रूरता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो अपनी मां के साथ मिलकर बीवी को बेरहमी से मार रहा है। इस घटना पर पुलिस ने भी एक्शन लिया है। ये घटना अबोहर की बताई  जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 13, 2026 2:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां के साथ बीवी को बरेहमी से मिलकर पीटते एक दरिंदे बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।  वीडियो में दावा किया जा रहा है , महिला के बच्चे नहीं होते हैं इसीलिए मां-बेटे मिलकर उसके साथ ऐसी दरिंदगी कर रहे हैं। ये घटना पंजाब के अबोहर जिले की बताई जा रही है। मामले पर जब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया तो उसने ब्लड प्रेशर हाई होने का अजीब कारण बताया है। इस वीडियो में मां और बेटे इतनी बुरी तरह से घर की बहू को मार रहे हैं कि, देखनो वालों का कलेजा कांप रहा है।

मां के साथ मिलकर पति ने बीवी को बेरहमी से पीटा

मां के साथ मिलकर बीवी की पिटाई करते आदमी के वायरल वीडियो को R.k yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘बहू के बाल पकड़ कर सास जमीन पर घसीट रहीं है।बेटा किसी लोहे कि पोनिया से मार रहा है।कारण बहू को बच्चे नही हो रहें हैं।मुझे शर्म आती है ऐसे समाज पर जहाँ औरतों को बच्चे पैदा करने कि मशीन समझा जता है।अगर महिला को बच्चे न हों तो उसमे भी महिला ही दोषी ठहराई जाती है।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, आदमी महिला पर लोहे की रॉड से वार कर रहा है वहीं,  सास बाल पकड़कर घसीट रही है।  इस घटना को किसी ने दूर से रिकॉर्ड किया है। दैनिक भास्कर में छपी खबरे के अनुसार, ये मामला अबोहर का है। आरोपी पति का नाम प्रेम कुमार है। आदमी अजीमगढ़ का रहने वाला है।

Viral Video पर पुलिस का एक्शन

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो पर एक्शन ले लिया है। आरोपी प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि, उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। जिसके कारण उसे गुस्सा आ गया और बीवी रोहिणी को पीट दिया। आरोपी का कहना है कि, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने  लिखित में माफी देते हुए भविष्य में ना दोहराने की बात कही है।थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भाटी ने कहा है कि, आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026