---Advertisement---

Viral Video: मर्दानी! बेटी को छेड़ रहे लड़के पर मां ने बरसाए दे दनादन लठ्ठ, वीडियो देख यूजर्स ठोक रहे सलाम

Viral Video: बेटी को तंग कर रहे लड़के पर चला मां का डंडा। वीडियो तेजी से हो रहा वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 16, 2024 1:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: औरत को जब गुस्सा आता है तो वह मर्दानी बन जाती है। इस तरह की काफी सारी बातें हम सभी सुनते रहते हैं लेकिन, आज देख भी लीजिए क्योंकि, सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही मां का वीडियो वायरल हो रहा है। ये महिला इस लड़के की डंडे से इसलिए पिटाई कर रही है क्योंकि ये मनचला उसकी लड़की को तंग करता था। इस महिला ने सरेआम डंडे से युवक की पिटाई कर दी। अब इसी घटना का Viral Video काफी तेजी से फैल रहा है।

बेटी को तंग करने वाले लड़के पर आफत बनकर टूटी मां

इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट Ghar Ke Kalesh पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “राजकोट में बेटी को परेशान करने वाले एक शख्स को उसकी मां के गुस्से का सामना करना पड़ा। मां ने उग्र रूप धारण करते हुए लाठी उठाई और उत्पात मचाने वाले की जमकर पिटाई कर दी।” इस वीडियो को 15 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 12 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

इस घटना के Viral Video में साफ देखा जा सकता है कि, महिला काफी गुस्से में है और वह बड़े से डंडे से लड़के को पीट रही है। इस दौरान महिला की मदद वहां पर मौजूद कुछ आदमी भी कर रहे हैं। इन आदमियों ने लड़के को पकड़ा हुआ है और महिला इस पर लठ्ठ बरसा रही है। महिला के इस एक्शन को देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी खुश हो गए हैं और इस मां की तारीफ करते हुए सलाम कर रहे हैं। सभी लोग महिला को हिम्मतवाला बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026