Viral Video:निर्दयी! पार्टी खराब कर रहे बच्चे को महिला ने घुमा कर मारी लात, यूजर बोला ‘राक्षस चले गए छाया छोड़ गए’

Viral Video: सोशल मीडिया पर महिला का एक हैरत्ंगेज वीडियो सामने आया है। वह पार्टी के बीच आ रहे बच्चे को जोर से लात मारकर चित कर देती है। इस वीडियो को देख यूजर्स को काफी गुस्सा आ रही है।

Viral Video

Picture Credit: Viral Video Umashankar Singh उमाशंकर सिंह x

Viral Video: बच्चों को लेकर महिलाओं में ज्यादा संवेदनशीलता मानी जाती है। लेकिन क्या हो जब ये ही औरत किसी मासूम बच्चे के साथ राक्षसों जैसा बर्ताव करने लगे? इस वायरल वीडियो में आपको एक ऐसी क्रूर महिला का रुप देखने को मिलेगा, जिसके बाद आप भी गुस्से से निशब्द हो जाएंगे। दरअसल, X पर एक महिला के द्वारा मासूम बच्चे को जोर से लात मारने का वायरल वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इसे जो भी देख रहा है वो दंग है। इतना ही नहीं इस वीडियो में दिख रही महिला की तुलना एक यूजर ने राक्षस से भी कर दी है।

मासूम बच्चे के महिला ने मारी जोर से लात

इस वायरल वीडियो को Umashankar Singh उमाशंकर सिंह नाम के एक्स हैंडल पर 14 जनवरी को अपलोड किया था।

Watch Post

https://twitter.com/umashankarsingh/status/1879230354906861835

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ” विचलित करने वाला वीडियो …ये वीडियो मॉस्को का बताया जा रहा है जिसमें एवं महिला एक छोटे से बच्चे को बुरी तरह लात मार रही है क्योंकि वो पार्टी ख़राब कर रहा था! जिसने वीडियो बनाया उसने इस मक़सद से बनाया कि ये बढ़िया रील साबित होगा!” इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक बंद कमरे में दो महिलाएं दिख रही हैं। इनमें से एक महिला वीडियो बना रही है। पार्टी और रील के नशे में चूर महिला की आंखों में ये बच्चा ऐसे चुभता है कि, वह उसके जोर से लात मार देती है। एक लात पड़ते ही मासूम बच्चा बिस्तर पर ही अचेत होकर गिर जाता है। महिला के द्वारा की गई ये हरकत काफी क्रूर है।

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

ये वायरल वीडियो एक्स पर काफी देखा जा रहा है। इसके साथ ही इस पर यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर महिला की हरकत पर गुस्सा करते हुए लिखता है कि, ‘राक्षस चले गए छाया छोड़ गए’। दूसरा यूजर Instagram Reel पर बैन लगाने को बोल रहा है। तीसरा लिखता है कि, “विचलित कर देने वाली वीडियो… बच्चे की सिसकी भूल नहीं पा रहा।”

Exit mobile version