---Advertisement---

Viral Video: सांप के साथ मजे लेना युवक को ले डूबा, अंजाम देख थर्रा उठेगा शरीर

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप से पंगा लेते एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देख लोगों की रुह कांप जाती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 29, 2026 6:24 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मजाक करना कभी-कभी जान पर बन आता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, इस युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, एक लड़का सांप  को पकड़कर उसके साथ खेलने लग जाता है। लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा होता है। जिसे देखने वाले दंग हैं। क्योंकि लड़के के साथ खेल-खेल में बड़ा हादसा हो जाता है। जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा।

सांप से पंगा लेना युवक को पड़ा भारी

सांप से मजे लेते इस वायरल वीडियो को Kashish नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘सावधानी हटी दुर्घटना घटी…सांप पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी..हमारे पड़ोस में कल एक बहुत बड़ा सांप निकला… रेस्क्यू टीम के आने से पहले ही हमारे पड़ोसी ने अपने आप उसे पकड़ने की कोशिश की और अपने हाथ में पकड़ लिया…उनका कहना था कि वे अपने गांव में कई बार सांप पकड़े हैं लेकिन कल शायद उनकी किस्मत खराब थी तो सांप ने उन्हें कान पर काट लिया..खूंखार एवं जहरीले जानवरों और जीव जंतुओं के साथ जरा सी गलती आपको बहुत बड़ी चोट दे सकती है।’

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,  सांप लड़के पर हमला कर देता है।  युवक के साथ आगे क्या हुआ इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है? लेकिन ये घटना सोच में डालने वाली है।

Viral Video चौंका रही 

सांप से खेलते लड़के का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 29 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1.21 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, ‘सांप पकड़ना शौक या बहादुरी नहीं, विशेषज्ञों का काम है। एक छोटी-सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है, सुरक्षित दूरी ही सबसे बड़ी समझदारी है।’  वही, काफी लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now