---Advertisement---

Viral Video: स्कूल के खाने में आलू ढूंढते रह गए मंत्री जी, देखें क्या हुआ जब नेता को सब्जी की जगह मिला पानी ?

Viral Video: स्कूल के खाने में चाहकर भी आलू नहीं ढूंढ सके मंत्री जी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 20, 2024 5:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के स्कूल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री साहब स्कूल के खाने में आलू ढूंढ रहे हैं , लेकिन उन्हें सब्जी की जगह सिर्फ पानी मिल रहा है। इस घटना के वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स सरकार को ट्रोल करने लगे है।

सब्जी की बाल्टी में मंत्री जी को नहीं मिला आलू

इस हैरअंगेज वीडियो को आज तक न्यूज चैनल के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बारिश की वजह से हुए जल भराव का जायजा लेने के लिए डीआरपी लाइन में पहुंचे थे। यहां ऊर्जा मंत्री पीएमश्री स्कूल में पहुंच गए। जिस वक्त मंत्री स्कूल में पहुंचे, उस वक्त बच्चों को मिड डे मील दिया जा रहा था। यह देखकर मंत्री भी भोजन करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए। लेकिन जैसे ही उन्होंने सब्जी की बाल्टी में आलू लेने के लिए चमचा घुमाया तो, चमचा बिना आलू लिए ही वापस आ गया। मंत्री लगातार आलू की बाल्टी में से आलू निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद मंत्री ने चुपचाप भोजन करना शुरू कर दिया। हालांकि, उन्होंने मौके पर से जिला पंचायत सीईओ को मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर निर्देश भी दिए।”

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

आपको बता दें, सरकारी स्कूल में मिलने वाले मिड डे मील खाने की गुणवत्ता किसी से छिपी नहीं है। अकसर सरकारी स्कूलों में मिलने वाले खाने के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनको लेकर सवाल भी उठाते हैं। अब इस खाने का शिकार खुद मध्य प्रदेश के मंत्री हुए हैं, इसलिए यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ” गरीब बच्चो के भोजन को तो अपनी काली कमाई का जरिया न बनाए इतने बेईमान ना बनो की एक समय बाद खुद के किए हुए कारनामे से आंख ना मिला पाए!” इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “सब कमीशन का खेल है भ्रष्टाचार चरम पर है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026