Viral Video: ‘मोदी जी हम साथ हैं…’ क्यूट बच्ची ने नानी गांव को बताया ‘विदेश ट्रिप’, देश की अर्थव्यवस्था सुधारने की कंधे पर ली जिम्मेदारी

Viral Video: देश की अर्थव्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी एक मासूम बच्चे ने अपने कंधे ली है और पीएम मोदी को जिस तरह से सपोर्ट दिखाया है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में विदेश यात्रा को लेकर इस बच्ची की टिप्पणी हर किसी का दिल जीत रहा है।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From Instagram Viral Video

Viral Video: देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के के लिए प्रधानमंत्री ने बीते दिन एक साल तक सोना खरीदने और विदेश यात्रा न करने की गुजारिश की है ताकि स्थिति को संभाला जा सके। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक क्यूट बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपना सपोर्ट पीएम मोदी को जिस तरह से दिखाते हुए नजर आ रही है वह देखकर लोग बच्चे की मासूमियत पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं हैं। वायरल वीडियो में पीएम मोदी को टेंशन ना लेने की अपील करते हुए मासूम बच्चे ने ऐसा क्या कहा है जो चर्चा में है।

मोदी जी को सपोर्ट करने के लिए क्या बोली बच्ची

वायरल वीडियो में छोटी बच्ची यह कहती हुई नजर आती है कि “मोदी जी आप टेंशन मत लो हम आपके साथ हैं और हम कोई फॉरेन ट्रिप नहीं जाते हैं हम तो सिर्फ नानी घर जाते हैं हमारा नानी घर में तो फॉरेन ट्रिप जैसा ही है। आप टेंशन मत लो हम आपके साथ है।” यह सच है कि वीडियो में क्यूट लड़की ने जिस तरह से अपनी बात सबके सामने रखने की कोशिश की है वह हर किसी के दिल को जीत लेने के लिए काफी है। देश की अर्थव्यवस्था जैसे बड़े मुद्दे पर क्यूट बच्ची का इस तरह से रिएक्ट करना फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

क्यूट बच्ची की मासूमियत देख Viral Video पर लोग कर रहे रिएक्ट

जिस तरह से पीएम मोदी को छोटी बच्ची ने सपोर्ट किया है वह देखकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। इस वीडियो को यूजर्स जमकर एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं। क्यूट बच्ची की ओवरलोडेड क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा क्यूट तो एक ने कहा चिड़िया रानी। एक ने लिखा बच्ची को प्यार तो एक यूजर ने कहा बेटा आप हमेशा ऐसे ही खुश रहो और नानी घर जाती रहो।

timesnow इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वायरल वीडियो को 13000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version