Viral Video: नीट पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा सौंप दिया है। इस सबके बीच इस विरोध प्रदर्शन से असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा सरकार के मंत्री की बेटी के शामिल होने की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कथित तौर पर इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर पॉलिटिक्स की गलियों में एक तीखे सवाल को जन्म दिया है। जहां कथित तौर पर असम सरकार के मंत्री की बेटी यह कहते हुए नजर आती है कि मेरे पेड से ज्यादा पेपर लीक हो रहे हैं।
क्या बोल गई Viral Video में असम सरकार के मंत्री की बेटी
हेमंता बिस्वा सरकार के मंत्री की बेटी भी असम में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही थी !!
उसने कहा– “मेरे पैड से ज्यादा पेपर लीक हो रहे हैं” pic.twitter.com/fuNNX3hl81
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 26, 2026
वायरल वीडियो को सचिन गुप्ता ने एक चैनल से शेयर करते हुए कहा, हिमंत बिस्वा सरमा के मंत्री की बेटी भी असम में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित तौर पर यह लड़की कोई और नहीं असम सरकार के वरिष्ठ मंत्री केशव की बेटी है जिन्होंने सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ बयान दिए थे। वीडियो में लड़की यह कहती नज़र आती है कि यह राष्ट्र का मुद्दा है और उन्हें इस बात का काफी बुरा लग रहा है।
इस तरह सीएम सरमा के मंत्री की बेटी आई सुर्खियों में
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में कथित तौर पर दिबिसा महंता शिक्षा व्यवस्था और लगातार हो रहे पेपर लीक पर तंज करती हुई नजर आ रही है। वह कहती है कि वह जस्टिस के लिए खड़ी है जिन्होंने एग्जाम की वजह से अपनी जान गंवा दिए हैं उनकी फैमिली और उनके चाहने वालों के दुख को नहीं समझा जा सकता है।
हिमंत बिस्वा सरमा ने वायरल वीडियो को देख क्या कहा
वहीं इस सबके बीच अब कहा जा रहा है कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया और उन्होंने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन की वजह से मंत्री केशव महंता पर हमला या उन्हें ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए जरूरी नहीं कि बेटी अपने पिता की ही राजनीतिक विचारधारा पर चले। बालिग होने के बाद बच्चों के फैसले और विचारों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि छात्रा द्वारा दिए गए बयानों से वह सहमत नहीं है और जब वह अगली बार उनसे मिलेंगे तो इस बारे में उनसे बात करेंगे।
