Viral Video: बहू के मुंह से ननद का नाम सुनते ही सास हुई प्रसन्न, लेकिन फिर आंटी को क्यों लगा जोर का झटका?

Viral Video

Viral Video

Viral Video: सास और बहू के रिश्ते पर कई सारी वीडियो और मीम्स लोग बनाते हैं। इन्हें देखने के बाद यूजर्स के चेहरे पर प्यारी सी हंसी आ जाती है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस फनी वीडियो में एक बहू अपनी सास को पहले तो ननद नाम लेकर खुश कर देती है, लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा होता है कि सास को बिजली का झटका लग जाता है। इस वीडियो को कंटेन्ट क्रिएटर के द्वारा बनाया गया है।

बहू ने दिया सास को झटका

https://twitter.com/Mr_mikoo/status/1841349089536966658

इस Viral Video को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बहू अपनी सास के पास आती है और बताती ही ननद आने वाली है। ये जैसे ही सासू मां सुनती हैं वह अपनी ही बहू पर गुस्से में लाल हो जाती है और भला बुरा कहने लग जाती है। महिला अपने बेटे से बोलकर नाशते के लिए मिठाई, पिज्जा और तमाम तरह की चीजों को लाने को बोलती है। इसके साथ ही अपनी बहू को भला बुरा बोलता हुए कहती है कि, तुम चाहती नहीं हो मेरी बेटी अपने घर आए। सास के ताने सुनकर बहू को गुस्सा आ जाता है और वह बोलती है कि, सासू मां पूरी बात तो सुन लीजिए मेरी नहीं आपकी ननद आ रही है। अपनी ननद का नाम सुनते ही सास के चेहरे का रंग उड़ जाता है।

Viral Video देख आ जाएगी हंसी

इस Viral Video को मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इस वीडियो को Mikoo नाम के एक्स अकाउंट पर 2 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “ननद से भला किसी भाभी को क्या दिक्कत होगी 😂😂” इस वीडियो को देखने के बाद यूजर काफी फनी कमेंट लिख रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि,”वक्त बदल गया जज्बात बदल गए”। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version