---Advertisement---

Viral Video: सड़क पर बदहवास होकर दौड़ती रही मां और ब्यॉयफ्रेंड संग फुर्र हुई बेटी, बूढ़ी महिला की बेबसी देख यूजर बोला ‘दूल्हे को मारने से तो बेहतर है’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि, वो अपनी बेटी को पकड़ने के लिए बदहवास होकर सड़क पर दौड़ रही है। लेकिन वो अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ भाग जाती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 12, 2025 3:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: किसी भी घर की बेटी अगर लड़के के साथ भागती है या फिर फरार होती है तो पूरा परिवार टूट जाता है। ऐसा माना जाता है कि, समाज में मां-बाप का जीना मुश्किल हो जाता है। इसी मामले से जुड़ा एक वायरल वीडियो Social Media पर काफी देखा जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि, एक महिला अपनी बेटी को रोकने के लिए बदहवास होकर दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रही है और लड़की अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ फरार हो जाती है। इस वीडियो को जब यूजर्स ने देखा तो उन्हें गुस्से के साथ हैरानी हुई। वहीं, एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए यहां तक लिख दिया ‘दूल्हे को मारने से तो बेहतर है’।

मां के सामने ही बेटी हुई प्रेमी संग फरार

इस सोच में डाल देने वाले Viral Video को Mikku नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘ एक महिला और उसकी बेटी बाजार गई थी और उसकी आंखों के सामने ही उसकी बेटी अपने प्रेमी के साथ भाग गई।’ इस घटना की सत्यता की हम पुष्टि तो नहीं करते हैं, लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला बिजी सड़क पर दौड़े चले जा रही है, वो लोगों से अपनी बेटी को रोकने की कोशिश कर रही है। लेकिन लोग महिला की मदद करने की जगह वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में एक लड़की भी दौड़ते हुए दिख रही है।

Viral Video देख सोच में पड़े यूजर्स

मां की बेबसी दिखाते इस वायरल वीडियो पर 1 लाख 97 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस दुनिया में क्या चल रहा है?’ दूसरा लिखता है, ‘किसी दूल्हे को मारने से बेहतर है’। तीसरा लिखता है, ‘मान लो अगर आंटी को भागते-भागते अटैक आ गया तो क्या होगा?’ इस वीडियो को देख कुछ लोगों को अफसोस भी हो रहा है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026