---Advertisement---

Viral Video: अस्पताल के बेड पर बेसुध पड़ी रही मां और Instagram रील बनाती रही बेटी, देखने वालों का चढ़ा पारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। ये लड़की अस्पताल के बेड पर बेसुध पड़ी मां के सामने रील बना रही है। इसे देखने वालों का फूटा गुस्सा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 15, 2024 3:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लोगों में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बनने का खुमार कुछ इस कदर हावी हो चुका है कि, वो कहीं पर भी वीडियो बनाना शुरु कर देते हैं। कुछ लोग तो मरे हुए लोगों के सामने ही Instagram रील बनाने लग जाते हैं। इस तरह की वीडियो और लोगों को देख यूजर्स का काफी गुस्सा भी फूटता है लेकिन, रील बनाने वालों पर कहां इन बातों का असर पड़ता है। एक ताजा Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की अस्पताल में भर्ती अपनी मां को छोड़ रील बनाते हुए ठुमके लगा रही है। लड़की की इस हरकत को देख लोगों का पारा चढ़ गया।

अस्पताल के बेड पर पड़ी मां के सामने बेटी ने बनाई Instagram Reel

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1857274043449127059

इस Viral Video को ज़िन्दगी गुलज़ार है ! नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “यह लड़की हॉस्पिटल में है, इस लड़की के पीछे जो बेड पर लेटी हुई है वो इसकी मां है, यह Reel की बीमारी यहां तक आ गई है कि हॉस्पिटल के बेड पर मां बीमार लेटी है और बेटी उसके आगे नाच कर रील बना रही है।ये क्या हो रहा है हमारे देश को ये चंद पैसे कमाने के चक्कर में इतना गिर जायेगे पता नहीं था आखिर क्यों????????” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला अस्पताल के बेड पर लेटी हुई है और एक लड़की ठुमकते लगाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। लड़की के द्वारा की जा रही इस हरकत को देख लोगों का पारा चढ़ चुका है।

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

इस (Girl Dance Video) को 15 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 2700 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “कहां लेकर जाएंगे ऐसी पॉपुलैरिटी”। इसके साथ ही दूसरा यूजर लिखता है कि, “फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार है आगे पीछे का बिल्कुल नहीं सोचते….”

इस वीडियो पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 29, 2026

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026