Viral Video: नेशनल हाईवे पर दिखी फिल्मी गुंडागर्दी, चलती कार पर 15 किलोमीटर तक हथियारों से किया खौफनाक हमला

Viral Video: मुम्बई -आगरा नेशनल हाईवे पर गाड़ी का पीछे करते कुछ गुंडों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कार पर बुरी तरह से हमला कर रहे हैं।

Viral Video

Picture Credit: Google

Viral Video: मुम्बई-आगरा नेशनल हाईवे का एक खौफ में डालने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कार के अंदर बैठे एक परिवार का पीछा कुछ गुंडे कर रहे हैं और लगातार गाड़ी वार डंडों से वार कर रहे हैं। ये मामला छेड़छाड़ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार के साथ घटि खौफनाक घटना का वीडियो आग की तरह फैल रहा है। नेशनल हाईवे पर दिन दहाड़े हुए इस मामले पर पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

नेशनल हाईवे पर दिखी फिल्मी गुंडागर्दी

नेशनल हाईवे पर चलती हुई कार पर हमला करते दरिंदों के वायरल वीडियो को एक्स पर Ravi Prakash Official नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘छेड़छाड़ का विरोध करने पर 15 किलोमीटर तक पीछा किया!!!नासिक के भावली वॉटरफ़ॉल पर घूमने गए एक परिवार के लिए यह ट्रिप एक बुरे सपने में बदल गई, जब कुछ लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

देखें वीडियो

जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी आक्रामक हो गए, उन्होंने परिवार की कार का लगभग 15 किलोमीटर तक पीछा किया और उन पर लाठियों और लोहे की रॉड से हमला किया।शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर परिवार की गाड़ी को रोका, उसकी खिड़कियां तोड़ दीं, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और सोने की चेन और मोबाइल फ़ोन जैसी कीमती चीज़ें भी लूट लीं। पुलिस ने छेड़छाड़, लूटपाट और हत्या की कोशिश जैसे कई गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है और नासिक ग्रामीण पुलिस की टीमें सात अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही हैं।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कार के अंदर बैठा पीड़ित परिवार बुरी तरह से चिल्ला रहा है। लेकिन गुंडे गाड़ी का पीछा करके लगाकार हमले कर रहे हैं।

Viral Video पर पुलिस का एक्शन

इस घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि, गुंडों ने किस तरह से परिवार को शिकार बनाया है। खबरों की मानें तो पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के कहने पर छेड़छाड़, लूटपाट और जान से मारने का प्रयास जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

Exit mobile version