---Advertisement---

Viral Video: मिस्टर इंडिया नितिन चंदीला की सरेआम धुलाई, यूजर्स बोले-“बीवी के सामने हो गई बेइज्जती”

Viral Video: मिस्टर इंडिया नितिन चंदीला की पिटाई का वीडियो काफी फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 28, 2024 12:41 अपराह्न

VIRAL VIDEO,,,
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉडीबिल्डर नितिन चंदीला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी बॉडी और फिटनेस को लोग काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि, इनके चाहने वाले भी लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। मिस्टर हरियाणा 2020 और मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने वाले फरीदाबाद के नितिन चंदीला एक बार फिर से खबरों में हैं , इसकी वजह है उनकी दिन दहाड़े पिटाई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में नितिन चंदीला पर उस वक्त हमला किया गया जब वह अपनी पत्नी के साथ थे। इस दौरान उनकी जमकर पिटाई भी हुई है।

मिस्टर इंडिया नितिन चंदीला की सरेआम हुई पिटाई

इस घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “फिटनेस इन्फ्लुएंसर/बॉडीबिल्डर नितिन चंदीला पर 3 लोगों ने हमला किया, जिनमें से एक का नाम कमल तंवर है, जब वह अपनी पत्नी के साथ था।” इस वीडियो को अलग-अलग क्लिप जोड़कर बनाया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, नितिन चंदीला पहले कुछ लोगों की पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी छुड़ाने की कोशिश कर रही है। वीडियो में एक अन्य महिला भी दिख रही है। इसके साथ ही एक क्लिप में नितिन को कुछ लोग पीट रहे हैं। वीडियो में काफी मारपीट देखी जा सकती है।

Viral Video देख ट्रोल कर रहे यूजर्स

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स इसे WWE की फाइट बता रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग नितिन चंदीला की पिटाई पर हंसी वाली इमोजी बनाकर भी रिएक्शन दे रहे है। इसके साथ ही कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, बीवी के सामने पिटाई हो गई। फिटनेस इन्फ्लुएंसर/बॉडीबिल्डर नितिन चंदीला की इस पिटाई के वीडियो को 27 जुलाई को अपलेड किया गया था। इस पर अब तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नितिन चंदीला की इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि, वह Mr South Asia 2023, Mr Asia 2023, Mr India 2022, Mr World रह चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026