---Advertisement---

Viral Video: हराम-हराम चिल्लाने वाले मुल्ला-मौलवियों की मुस्लिम आदमी ने लगाई वाट, यूजर बोला ‘बेचारे के खिलाफ अब फतवा निकलेगा’

Viral Video: हर बात पर हराम बोलने वाले लोगों की मुस्लिम व्यक्ति ने जमकर क्लास लगाई है। आदमी का वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 7, 2024 5:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपने अकसर कुछ मुल्ला-मौलवियों के मुंह से हराम शब्द सुना होगा। इसका मतलब अवैध चीजों से जोड़कर निकाला जाता है। कभी-कभी कुछ मुस्लिम धार्मिक गुरु हराम और हलाल को लेकर ऐसा बयान दे देते हैं, जिसकी वजह से लोगों का सिर ही चकरा जाता है। इसमें टीवी देखने से लेकर मोबाइल चलाने तक हैं। ऐसे ही लोगों को एक मुस्लिम व्यक्ति ने जवाब दिया है। आदमी ने इस तरह से रोस्ट किया है कि, उसका वीडियो एक्स पर वायरल हो गया है। इस आदमी की बातों की अब तारीफ की जा रही है।

हराम बोलने वाले मुल्ला-मौलवियों की आदमी ने लगाई क्लास

मुस्लिम शख्स के Viral Video को खुरपेंच नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में आदमी बोलता है कि, ” पहले 1930 में इन लोगों ने कहा कि, फोटो क्लिक कराना हराम है.. 1950 और 60 के बाद कहा टीवी हराम है..फिर कहा पेजर हराम है..फिर कहा मोबाइल हराम है..2024 में वो ही मौलाना कहते हैं, हमारे यूट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइब कीजिए..अब गुस्सा आएगा.. खून खौलेगा कि नहीं खौलेगा.. हर चीज 100 साल के बाद आपको पता चलेगी..आने वाले 10 साल के बाद क्या संभावनाएं हैं..क्या कुछ हो सकता है..उसका खाका हमारे पास हो तब हम समाज को कुछ देंगे..हम तो सबको हराम ही कर रहे हैं.. टीवी को हराम बोलने वाले अब उसी टीवी में इंटरव्यूह भी देने जा रहे हैं..अब कैसे हलाल हो गया..जो हराम है तो वो हराम है ..वो हलाल कैसे हो गया?”

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस मुस्लिम व्यक्ति के Viral Video को खुरपेंच एक्स अकाउंट पर 7 नवंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 35000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘बढ़िया आदमी है’। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, ‘कट्टर अधर्मी अब इनके पीछे पड़ जाएंगे’। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, ‘बेचारे के खिलाफ बाकि मुल्ले फतवा निकालेंगे।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026