---Advertisement---

Viral Video: फन फैलाए खड़े नागराज को देख नंदी महाराज के थमे कदम, बीच सड़क पर दिखा अनोखा नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नाग और सांड का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी चौंका देने वाली है। क्योंकि सांड जहरीले सांड को देखकर रुक गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 1, 2025 5:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन पर खुली आंखों से यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बीच सड़क पर एक काला नाग फन फैलाए खड़ा हुआ है। आस-पास खड़े लोगों की हिम्मत सांप को भगाने की नहीं हो रही है। लेकिन तभी अचानक से वहां पर एक नंदी महाराज आते हैं और सांप के पास आकर रुक जाते हैं। इसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसे देख लोगों को भगवान भोलेनाथ की याद आ जाती है।

बीच सड़क पर दिखा नाग और सांड का अद्भुत संयोग

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे þððjå ßï§wå§ नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “कौन कहता है भगवान नहीं , खुद देख लो भगवान शिव के दो बहन कैसे एक दूसरे के सामने खड़े है।। जय हो बाबा भोलेनाथ शिव शंकर महादेव”।

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, काला नाग फन फैलाए बीच रोड पर खड़ा हुआ है। तभी वहां पर एक सांड आता है और सांप के नजदीक जाने लगता है। बैल सांप को गौर से देख रहा है। वो सांप को सूंघने की कोशिश भी करता है। इसके बाद वो कोबरा नाग के साथ ही बीच सड़क पर खड़ा हो जाता है। इस नजारे को देखने के लिए भीड़ जमा हो जाती है।

Viral Video देख यूजर्स को आयी भगवान भोलेनाथ की याद

ये अद्भुत वायरल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 1 दिसबंर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 59000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “त्रिलोकनाथ की महिमा अपार, अनंत है।” दूसरा लिखता है, “सच्चाई यही है, महादेव हर रूप में उपस्थित हैं।” तीसरा लिखता है, “भगवान शिव की अद्भुत शक्ति और उनके परिवार का दृश्य! जय भोलेनाथ!”

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026