---Advertisement---

Viral Video: ना टिकट ना नकद, सिर्फ गले में दम, खाकी के सामने TTE पर राशन पानी लेकर चढ़ी महिला

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें टीटीई जैसे ही महिला से टिकट मांगता है वैसे ही वो चिल्लाना शुरु कर देती है। महिला इतनी चीखती है कि, पुलिसवाला भी चाहकर कुछ नहीं कर पाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 6, 2026 12:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  ट्रेन में बिना टिकट बैठकर भौकाल मचाते लोगों के आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी तो रेलवे प्रशासन भी इन दबंगाईयों के सामने कमजोर नजर आता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बिना टिकट ट्रेन में बैठ जाती है।  इसके बाद वो टिकट मांगने  पर टीटीई पर ही टूट पड़ती है। महिला के द्वारा इतना चीखा जाता है कि, वहां पर मौजूद पुलिस वाला भी कुछ नहीं कर पाता है।

बिना टिकट बैठी महिला ने टीटीई से जमकर की लड़ाई

इस घटना के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखे आ रहे कैप्शन से पता चलता है कि, ये घटना लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन की है। इसमें महिला के पास टिकट नहीं है। लेकिन जब टीटीई महिला का चालान काटता है तो वो चीख-चीखकर पूरी ट्रेन को सिर पर उठा लेती है।

देखें वीडियो

इस दौरान पुलिसकर्मी भी चाहकर कुछ नहीं कर पाता है। महिला जुर्माने से काफी गुस्से में आ गई। जिसके बाद उसने सीट से उठने से मना कर दिया। इसके बाद वो चिल्लाना शुरु कर देती है। महिला के सामने टीटीई और रेलवे अधिकारी भी कुछ नहीं कर पाते हैं। वो उसके चिल्लाने के सामने बेबस नजर आ रहे हैं।

Viral Video देख यूजर्स को आया गुस्सा

टीटीई से लड़ती महिला के इस वायरल वीडियो को 5 मार्च को अपलोड किया गया था। इस पर 21000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये औरत खुद को बॉस समझ रही है, उसे लगता है कि वो महिला कार्ड खेलकर सब कुछ कंट्रोल कर देगी’। दूसरा लिखता है, ‘इतनी परेशानी थी तो टिकट ले ही लेती।’ तीसरा लिखता है, ‘नो टिकट लेकिन फुल कॉन्फिडेंस।’

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026