---Advertisement---

Viral Video: ‘अब तुम मुझे मिल गई…’ शादी होते ही मंदिर जाना छोड़ दिया पति, वजह जान सदमे में आई बीवी

Viral Video: पत्नी अपनी पति से मंदिर ना जाने की वजह पूछती है तो पति जैसा जवाब देता है वह सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख यूजर्स मजे लेते नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं फनी वायरल वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 25, 2025 12:21 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के मजेदार वीडियो और उनके बीच नोकझोक की कहानी को लोग काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि आपको सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो देखने को मिल जाएंगे जिससे अंत तक देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकती है। कंटेंट क्रिएटर इसे जिस तरह से बनाते हैं वह वाकई काफी मजेदार होता है। शादी के बाद यहां पति मंदिर जाना बंद कर देता है क्योंकि उसे उसकी पत्नी मिल गई होती है। पत्नी मुस्कुराने लगती है और उसे लगता है जैसे उसकी तारीफ हो रही है लेकिन जब पत्नी को कारण का पता चलता है तो उसे तगड़ा झटका लगता है।

फनी वायरल वीडियो में पति के कटाक्ष को नहीं समझ सकी बीवी

फनी वायरल वीडियो में पत्नी अपने पति से पूछती है कि “पहले तो आप हमेशा मंदिर जाया करते थे अब क्या हो गया।” इस पर पति बड़ी ही मासूमियत से कहता है, “अब तुम मुझे मिल गई ना।” इतना सुनते ही पत्नी बेचारी के पैर तो सातवें आसमान पर होते हैं और उसे लगता है कि उसके पति ने उसकी तारीफ की है। स्मार्ट पति भी अपनी पत्नी को मुंगेरीलाल के सपने दिखाने में पीछे नहीं रहता है लेकिन अगले ही पल पत्नी को तगड़ा झटका लगता है जब पति एक बार फिर अपना मुंह खोलता है।

Viral Video में क्यों पति का उठा भगवान से भरोसा

वायरल वीडियो में आप आगे देखेंगे की पति कहता है कि “भगवान से भरोसा उठ गया।” यह कहते हैं पति तो वहां से खिसक लेता है लेकिन पत्नी को सदमा लगता है और वह अपने पति पर वार करने की सोचती है। वायरल वीडियो को 2 अगस्त को neyha_and_kd_jangid_shorts इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है जिस पर 2900 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 9 लाख से ज्यादा आगे व्यूज आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने कहा गजब बेज्जती है यह तो। वहीं दूसरे यूज़र ने कहा बाल बाल बच गया यह तो। बाकी सोशल मीडिया यूजर्स के भी हंसते-हंसते हाल बेहाल नजर आ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026