---Advertisement---

Viral Video: शर्मनाक! बीच सड़क पर पैंट खोल पुलिस वाला करता रहा पेशाब और देखते रहे लोग, यूजर्स अचंभित

Viral Video: इंटरनेट पर एक पुलिसवाले का वीडियो वायरल हो रहा है। ये खुलेआम पेशाब कर रहा है। इस वीडियो को जैसे ही लोगों ने देखा उनका गुस्सा फूट पड़ा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 11, 2024 6:17 अपराह्न | Updated: नवम्बर 11, 2024 8:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पुलिसवालों की अजीबों-गरीब हरकतों के आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद लोग काफी सवाल भी खड़े करते हैं। कई मामलों में उच्च अधिकारियों के द्वारा एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन उसके बाद भी पुलिसकर्मी नहीं मानते हैं। एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश से आया है। यहां पर सरेआम एक पुलिस वाले ने बीच रोड पर पैंट खोलकर पेशाब किया है। हैरानी की बात ये है कि, ये दिन दहाड़े चौकी से चंद मीटर दूर इस घटना को अंजाम दे रहा है। जैसे ही लोगों ने देखा वैसे ही उनका गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर तो इस पुलिसकर्मी को अश्लील पुलिसवाला तक बताने लगा। जब पुलिसवाला ये गंदी हरकत कर रहा था, उस दौरान रोड चल रहा था और लोग देख रहे थे लेकिन, किसी ने उसे रोका या फिर टोका नहीं।

बीच रोड पर पेशाब करते हुए पुलिस वाला कैमरे में कैद

इस घटना के Viral Video को Priya singh नाम के एक्स अकाउंट से 11 नवंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। वीडियो के साथ जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है कि, “मुझे तो लग रहा साहब ने थोड़ी सी ली है आपको क्या लग रहा ? खैर यह वीडियो आगरा के शहीदनगर चौकी का है और साहब का नाम बबलू कुमार है।”

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक पुलिसवाला सरेआम बीच रोड पर बिना किसी झिझक के पेशाब कर रहा है। आस-पास काफी लोग भी मौजूद हैं। जब पुलिस वाला ये कर रहा था उस दौरान उसकी किसी ने वीडियो बना ली जो कि, अब वायरल हो रही है। खबरों की मानें तो इस पुलिस कर्मी पर एक्शन ले लिया गया है। POLICE COMMISSIONERATE AGRA की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही लिखा गया है कि, “उक्त प्रकरण में मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया हे एवं विभागीय जाँच की जा रही है।”

Viral Video देख लोग अचंभित

इस घटना के वीडियो को जब लोगों ने देखा तो उनकी तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर लिखता है कि, “एक तो वर्दी का नशा ऊपर भारी नशा..नशेबाज”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “कभी ठर्रा भी पीते हैं कभी व्हिस्की भी पीते हैं मिल जाए अगर फोकट की तो मटका भी पीते हैं अगर ख्याल ए करके गम से गुजर गया होता शराब न मिलती तो मर गया होता व्हिस्की हो या अंगूरी है पीना बहुत जरूरी बिन पिए चैन नही आए। पीने वालों खूब पियो चाहे थाली लोटा तक बिक जाए।”इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “बहुत ही निंदनीय कार्य सजा जरूरी मिलनी चाहिए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026