---Advertisement---

Viral Video: समुद्र के बीच में मछुआरे के चेहरे पर ऑक्टोपस ने किया कब्जा, अंजाम देख हलक में अटक जाएगी जान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मछुआरे के चेहरे पर ऑक्टोपस चिपक जाता है। इसके बाद जो आदमी की हालत होती है वो बहुत डरावनी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 31, 2026 12:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: समुद्र में 6 हाथों और तीन दिलों वाले ऑक्टोपस का राज चलता है। ये भले ही मांस का टुकड़ा लगे लेकिन अगर चिपक जाए तो इसका जहर जान तक ले सकते है। इसी लिए इसे खाने से पहले काफी सावधानी बरती जाती है। लेकिन क्या हो जब कोई ऑक्टोपस बीच समुद्र में किसी मछुआरे के चेहरे पर चिपक जाए? सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है।  क्योंकि ऑक्टोपस ने आदमी के चेहरे को बुरी तरह से जकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

क्या हुआ जब ऑक्टोपस ने आदमी के चेहरे का किया हमला?

ये खौफ में डालने वाली घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dailybriefglobal नाम के अकाउंट से अपलोड की गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘एक मछुआरा छोटी नाव में बैठकर अपना शिकार खींच रहा था, तभी अचानक एक विशाल ऑक्टोपस ने उसके सिर और चेहरे को लपेट लिए।

देखें वीडियो

उसने दस्ताने पहने हाथों से उसे हटाने के लिए ज़ोरदार संघर्ष किया, इस दौरान उसके शरीर पर काली स्याही और चूसने के निशान लग गए, और नाव लहरों पर हिलती रही। आखिरकार उसने ऑक्टोपस को हटा दिया और उसे ऊपर उठाया, उसका चेहरा गंदा था लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई थी।’  ऑक्टोपस ने थोड़ी ही देर में आदमी के चेहरे की रंगत बदल दी है। गनीमत रही उसे कुछ हुआ नहीं है। समुद्र में रहने वाले ऑक्टोपस काफी जहरीले और खतरनाक माने जाते हैं।

Viral Video  देख खौफ में लोग

ये  वायरल वीडियो कब और कहां की है? इसकी को ई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इस पर 59000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये तो जॉम्बी बन गया’। दूसरा लिखता है, ‘कौन है जो वीडियो बना रहा है लेकिन बचा नहीं रहा है’।वहीं, कई सारे लोग वीडियो रिकॉर्ड करने वाले कैमरा पर्सन पर भी सवाल उठा रहे हैं।

ऑक्टोपस चिपक जाए तो क्या करें?

ऑक्टोपस चिपक जाए को आसानी से नहीं छोड़ता है। क्योंकि इसके शरीर में किसी भी तरह की हड्डी नहीं होती है। इसीलिए इसे हटा पाना मुश्किल होता है। ऑक्टोपस का सिर अगर धीरे-धीरे छुटाएंगे तो वो छोड़ देगा। ऑक्टोपस को छुड़ाने के लिए किसी ठोस जगह पर उस जगह को ले जाएं जहां पर वो चिपका है। ऐसा करने पर वो छोड़ देगा। अगर स्थिति ज्यादा बिगाड़ जाए तो तुरंत मेडिकल इमरजेंसी को बुलाएं क्योंकि ऑक्टोपस का जहर जान ले सकता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026