---Advertisement---

Viral Video: बाप रे! गाजियाबाद में रिजर्व लेन में घुसी गाड़ी तो फूटा कांवड़ियों का गुस्सा, शिव भक्तों ने जमकर बरसाए लट्ठ डंडे

Viral Video: कांवड़ियों ने एक गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़ के बाद किया कुछ ऐसा और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां गाड़ी रिजर्व लेन में घुस जाने से शिव भक्तों ने ये हाल किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2024 1:17 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:34 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कांवड़ियों के रिजर्व लेन में घुसी एक गाड़ी तो फूटा गुस्सा किया कुछ ऐसा जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको भी मामला समझ में आ जाएगा। यह वीडियो दिल्ली मेरठ हाईवे का बताया जा रहा है जहां रिजर्व लेन में एक गाड़ी घुसने के बाद उसके साथ तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहां की स्थिति बताने की जरूरत नहीं है। सिर्फ रिजर्व लेन में गाड़ी घुसने पर कांवड़ियों को गुस्सा आया। आइए देखते हैं क्या है पूरा माजरा।

क्या है ये मामला

तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि ये कांवड़िए अपना गुस्सा इस गाड़ी पर निकाल रहे हैं। इस दौरान उन्हें किसी का भी खौफ नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली मेरठ हाईवे पर कांवड़िए ने उनके लिए रिजर्व लेन में प्रवेश करने के बाद इस वाहन के साथ तोड़फोड़ की है। खास बात यह है कि इस जिप्सी पर पुलिस की स्टीकर लगी हुई है। हालांकि पुलिस की तरफ से कहा गया है कि यह गाड़ी उनकी नहीं है बल्कि यह प्राइवेट है।

गाजियाबाद पुलिस ने दी सफाई

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार यह प्राइवेट गाड़ी पावर कारपोरेशन के विजिलेंस विभाग में कार्यरत थी। एक कांवड़िए को इसकी साइड लगी, लेकिन कांवड़ खंडित नहीं हुई। इससे कांवड़िए आक्रोशित हुए और तोड़फोड़ करके उसको पलट दिया। गाड़ी ड्राइवर पुलिस कस्टडी में है।”

तोड़फोड़ के बाद की गाड़ी की ये हालत

कांवड़ियों ने पहले पुलिस की गाड़ी पर हमला कर उसके साथ तोड़फोड़ करने के बाद पलट दी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कांवड़ियों के बीच किस तरह का रोष नजर आ रहा है। @SachinGuptaUP एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में कांवड़ियों का सड़क पर इस जोरदार प्रदर्शन को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के मामले सामने आए हैं। जहां आम जनता इस तरह के उपद्रव और से लगातार परेशानी का सामना कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar News

अप्रैल 18, 2026

Sonali Raut

अप्रैल 18, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026