Viral Video: हैदराबाद एयरपोर्ट की चकाचौंध देख Pakistani के उड़े तोते, कहा कुछ ऐसा कि लोग बोले ‘गरीब एलियन है बेचारा’

Viral Video: पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे शख्स के तोते उड़ गए। वहीं जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसे लेकर मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Viral Video

Viral Video: हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एक पाकिस्तानी शख्स की आंखें चौंधिया जाती है और उसे यकीन नहीं हो पाता है कि यह भारत का हवाई अड्डा है। वीडियो में वह हैदराबाद एयरपोर्ट की तुलना करते हुए इसे दुबई जैसा बताया है। पाकिस्तानी वायरल वीडियो में सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए लोग चटकारे ले रहे हैं। वायरल वीडियो में शख्स कहता है कि वह बैंकॉक से वापस लौटा है। इस दौरान हैदराबाद के बड़े एयरपोर्ट को देखकर उसकी आंखें खुली की खुली रह गई है।देखें इस दौरान उसने क्या कहा है।

पाकिस्तानी शख्स ने हैदराबाद एयरपोर्ट की भर भर कर की तारीफ

पाकिस्तानी वायरल वीडियो की बात करें तो यहां शख्स यह कहता हुआ नजर आता है कि वह बैंकॉक से आया है और फिलहाल वह जिस एयरपोर्ट पर खड़ा है वह हैदराबाद का है। अंदर के नजारे को देखकर शॉक्ड रह जाता है। इस दौरान शख्स यह भी बताता है कि हवाई अड्डे पर हर एक सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। इस दौरान मसाज चेयर से लेकर ज्वेलरी शॉप और बड़े मैकडॉनल्ड स्टोर तक का जिक्र करता यह शख्स करता नजर आ रहा है। भारतीय एयरपोर्ट की तारीफ करने वाले इस पाकिस्तानी शख्स की लोग मजे लेने में पीछे नहीं है।

Viral Video को देख लोग पाकिस्तान को करने लगे ट्रोल

इस पाकिस्तानी वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। यह लगातार ट्रेंड कर रहा है जहां एक यूजर ने कहा गरीब एलियन है बेचारा। एक ने कहा पाकिस्तान के पास तो खाने के लिए पैसे नहीं है तो ऐसे एयरपोर्ट कहां से देखेंगे। कुछ लोग पाकिस्तान की हालात को लेकर ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं।

भारत में टॉप एयरपोर्ट की लिस्ट में शुमार है हैदराबाद

बात करें हैदराबाद एयरपोर्ट की तो यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। बता दे की इंडियन एयरपोर्ट की रैंकिंग के मामले में जहां नई दिल्ली को टॉप बताया जाता है तो वहीं दूसरे नंबर पर बेंगलुरु तो तीसरे नंबर पर हैदराबाद का नाम लिया जाता है। जहां सभी आधुनिक सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। वायरल वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version