---Advertisement---

Viral Video: Party Breaker! पूजा कर रहे लोगों पर कुत्ते ने किया अटैक, शख्स ने टांगे पकड़ कर बना दिया हेलीकॉप्टर

Viral Video: पूजा में लोगों के बीच घुसना एक कुत्ते को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल जिसमें उसके साथ जो हुआ उसे देखने के बाद आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। आइए देखते हैं यह मजेदार वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 10, 2024 7:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कुत्ते के खौफ से तो आप अनजान नहीं होंगे लेकिन इस बार कुत्ते को अटैक करना भारी पड़ गया। उसके साथ जो हुआ उसे देखने के बाद शायद आपकी भी हंसी निकल जाए और यही वजह है कि यह Viral Video सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे और बेचारे कुत्ते की हालत निश्चित तौर पर आपको भी चौंका देने के लिए काफी है। जहां तक इस वीडियो की बात करें तो यह छठ पूजा के वक्त का लग रहा है लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए देखते हैं क्यों है यह वीडियो (Video) खास और इसमें कुत्ते के साथ क्या हुआ।

Viral Video में कुत्ते के अटैक पर शख्स ने किया कुछ ऐसा

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1855585722251841848

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी किनारे छठ पूजा लोग मना रहे हैं और इस दौरान एक कुत्ता नदी में घुस जाता है। वह एक बच्चे की तरफ भागता है और वह बच्चा अपने आप को बचाने के लिए अपने परिवार के पास चला जाता है। ट्विस्ट तो तब आता है जब एक शख्स कुत्ते के पीछे भागता है लेकिन जब कुत्ता उसकी तरफ वापस लौटता है तो वह शख्स अपनी जान बचाकर भाग जाता है लेकिन दूसरे शख्स ने उस कुत्ते के पूंछ को उठाकर हवा में कुछ इस तरह उछाला कि कुत्ते को दिन में ही तारे दिखाई देने लगे होंगे।

वीडियो को देखने के बाद लोग ले रहे मजे

https://twitter.com/Isratquraishi2/status/1855597501241290766
https://twitter.com/TrippyJimmyVlog/status/1855585889990435131

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “पार्टी ब्रेकर।” तो दूसरे ने कहा, “बेचारे डॉगी को 360 डिग्री घुमा दिया।” एक ने लिखा वाह क्या सीन है तो दूसरे ने लिखा एक शेर दूसरा पावर शेर। एक ने लिखा अंकल जी ने चक्की पीस दी। एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा इसने तो पूरा क्लेश ही कर दिया।

कुत्ते की हालत देख निकल सकती है हंसी

वीडियो वाकई काफी मजेदार है क्योंकि कुत्ते को इस तरह घूमते हुए तो आपने शायद ही कभी देखा होगा। यही वजह है कि यह वीडियो आपको हंसाने के लिए काफी है। @gharkekalesh x चैनल से शेयर किए गए वीडियो को 40000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026