---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी की शादी में छा गया पवन सिंह का भोजपुरी गान लॉलीपॉप, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: अनंत अंबानी की शादी में पवन सिंह का भोजपुरी गाना लॉलीपॉप जमकर बजा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 13, 2024 11:10 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: 12 जुलाई को भारत ही नहीं दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में गिने जाने वाले मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हो गई। इस दौरान दुनिया भर के नामी लोगों ने इस शादी में शिरकत की। ये शाही शादी मुम्बई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई। शादी में आए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के लोगों ने अपने डांस से समां बांध दिया। इस बीच अनंत अंबानी की शादी में भोजपुरी गाना बजता दिखा। इस शादी में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी पहुंचे थे। इस दौरान उनका सुपरहिट गाना लॉलीपॉप बजता दिखा। इसकी एक छोटी सी क्लिप भी वायरल हो रही है।

अनंत अंबानी का शादी में बजा पवन सिंह का भोजपुरी गाना

इस वीडियो को pawan_singh_official_fansclub_ नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, शादी में लॉलीपॉप गाना बज रहा है। इस दौरान आस-पास कई सारे मेहमान भी दिख रहे हैं। इस क्लिप में ये साफ देखा जा सकता है कि, लोग किस तरह से इस भोजपुरी गाने पर झूम रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।

Viral Video देख फैंस की आ रही प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि, कमाल है भाई। इसके साथ ही यूजर्स इस इवेंट की और भी ज्यादा वीडियो की डिमांड कर रहे हैं। इस इंस्टाग्राम पेज से पवन सिंह के शिरकत के दौरान के फोटो को भी शेयर किया गया है, जिन्हें फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026