---Advertisement---

Viral Video: रेलवे प्लेटफार्म पर रील बना रहे लड़के को सलाम ठोक रहे लोग, देखें कैसे हैरतअंगेज तरीके से बुजुर्ग आदमी की बचाई जान?

Viral Video: रेलवे प्लेटफार्म पर रील बना रहे लड़के ने किया कुछ ऐसा देख तारीफ करने को मजूबर हुए लोग।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 6, 2024 12:16 अपराह्न | Updated: सितम्बर 6, 2024 1:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग रील बनाते हैं। इन शॉर्ट वीडियो को बनाते हुए वह अकसर अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। कभी-कभी रील के चक्कर में इनकी जान तक चली जाती है। यही वजह है कि, रील बनाने वाले क्रिएटर्स को लोग अकसर ट्रोल भी करते रहते हैं। लोकिन सोशल मीडिया के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा होगा जब रील की वजह से किसी की जान बची हो। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस Viral Video में एक लड़का रेलवे प्लेटफॉर्म पर वीडियो बना रहा है तभी, कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से इस लड़के की यूजर्स तारीफ करने लग जाते हैं।

रील बनाने वाले लड़के ने बचाई बुजुर्ग आदमी की जान

इस वीडियो को Pooja bhinchar नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “कभी-कभी रिल्स बनाने वाले भी काम आ जाते है रील के चक्कर में बुजुर्ग की बची जान”। इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक लड़का रील बनाते हुए ठुमके लगा रहा है। लड़के के पड़ोस से रेल निकल रही है, तभी एक बूढ़ा आदमी अचानक से ट्रेन से गिर जाता है और रील बना रहा लड़का इस बुजुर्ग आदमी को थाम लेता है और उसकी जान बचा लेता है। इस वीडियो में जिस तेजी से इस लड़के ने बुजुर्ग आदमी की जान बचाई वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। क्योंकि अगर ये लड़का यहां नहीं होता तो इस हादसे में बूढ़े आदमी की जान भी जा सकती थी।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

इस Viral Video को 5 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, बचा लिया इसने। एक यूजर लिखता है कि, “वीडियो देखकर अच्छा लगा”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “बाबा जी को बचा लिया बहुत-बहुत आभार आपका आप डांस करते रहो रील बनाते रहो तरक्की करो”। इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avika Gor

जून 30, 2026

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026