Viral Video : हंसते हुए वीडियो बनाते रहे लोग और सांड पर क्रूरता से डंडे बरसाते रहे आदमी, देखें हैवानियत भरा वीडियो

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक सांड पर दो लोग बहुत ही बेरहमी के डंडे बरसा रहे हैं. बेजुबान के साथ इस हरकत को करने वाले लोगों पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है.

Viral Video

Picture Credit: Viral Video Arun Yadav x

Viral Video : मनुष्य की क्रूरता की कोई सीमा नहीं रही है. आए दिन कभी- इंसानों तो कभी जनवरों पर जुर्म करते दरिंदों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन्हें देखकर काफी अफसोस होता है. एक ऐसा ही वायरल वीडियो सांड को पीटने का है. इसमें दो आदमी मिलकर बड़ी ही बेरहमी से से सांड को डंडे से पीट रहे हैं. इस दौरान लोग हंस रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं. ये वायरल वीडियो काफी विचलित करने वाला है.

सांड के साथ आदमियों ने की दरिंदगी

सांड पर डंडे बरसाते इन हैवानों के Viral Video को Arun Yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है.

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘ये वीडियो सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा के पास रतनपूरा का है एक नंदी महाराज पर कितना अत्याचार कर रहे हैं.’ इतना ही नहीं सवाई माधोपुर की पुलिस को भी टैग किय गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो आदमियों के हाथ में डंडे हैं और वह बैल पर इन्हें बरसा रहे हैं. इस दौरान सांड बेबस होकर खड़ा है. इससे भी बड़ी शर्म की बात ये है कि, इन लोगों को कोई रोक नहीं रहा है. लोग हंसते हुए इस शर्मनाक घटना को कैमरे में कैद कर रहे हैं.

Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

जानवर के साथ दरिंदों जैसा बर्ताव करने वाले इन लोगों के वीडियो को सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर 26 जनवरी को अपलोड किया गया था. इस वीडियो पर 65000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है, इसके साथ ही लिखा ‘थानाधिकारी थाना चौथ का बरवाड़ा द्वारा एक अभियुक्त को डिटेन किया जाकर, अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।’एक यूजर घटना को देखते हुए लिखता है कि, “नंदी महाराज पर हो रहे इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। प्रशासन से मांग है कि मामले की तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।”

Exit mobile version