---Advertisement---

Viral Video: शादी से पहले घर की नौकरानी की भावुक विदाई देख भावविभोर हुए लोग, मालकिन ने पेश की इंसानियत की नई मिसाल

Viral Video: नौकरानी को मालकिन ने जिस तरह से विदाई दी वह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इमोशनल हो गए। जहां शादी के बाद नौकरानी नए सफर की शुरुआत करने वाली है लेकिन उसे जिस तरह से विदाई दी गई वह देख आप भी भावुक हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 5, 2025 6:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह बात सुनने सुनाने में अच्छी लगती है कि घर में नौकर भी हमारे परिवार का हिस्सा होते हैं। अगर यह सोच हम सभी का हो जाए तो शायद समाज में एक अलग ही परिवर्तन आ सकता है। इस सबके बीच कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने घर के नौकर को परिवार की तरह मानते हैं और इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो है। जहां नौकरानी को अपनी बेटी से बढ़कर मालकिन विदाई दे रही है जो जल्द ही शादी कर अपने नए घर की जिम्मेदारी संभालने वाली है। इस इमोशनल वायरल वीडियो को देखकर लोगों के आंखों के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

Viral Video में मां से बढ़कर मालकिन ने दिखाई ममता

@SenBaijnath X से शेयर किए गए इस वायरल वीडियो के साथ लिखा गया, “सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक परिवार ने अपनी नौकरानी को बेटी की तरह विदाई दी जो अब शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत कर रही है। यह भावुक पल नैना अरोड़ा नाम की मेकओवर आर्टिस्ट ने साझा किया है जिसने सबका दिल छू लिया।” वीडियो को 16000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां वीडियो में देख सकते हैं की मालकिन किस तरह से नौकरानी के लिए वह सब कुछ कर रही है जो एक मां करती है।

नौकरानी की आंखों में आंसू देख टूटा लोगों का दिल

वायरल वीडियो में नौकरानी को मालकिन ढेर सारे गिफ्ट्स और पैसे देती है और इसके बाद प्यार से उसे गले लगाती है जिसे देखकर बेचारी नौकरानी भावुक हो जाती है। इतना ही नहीं घर के बच्चे को गले लगा कर काम वाली फूट फूट कर रोती हुई दिखाई दे रही है जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। कुछ ही सेकंड के इस क्लिप ने लोगों को भावुक कर दिया। 54 सेकंड के वायरल वीडियो पर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मालकिन की तारीफ की जा रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026