Viral Video: सरेआम बूढ़े आदमी पर जूते बरसाता पुलिसकर्मी कैमरे में कैद, दरिंदगी देख यूजर्स के तन-बदन में लगी आग

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक बूढ़े आदमी को लातों से मारते पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। दिन दहाड़े बेबस बुजुर्ग व्यक्ति पर जुर्म करते जब लोगों ने देखा तो कड़ा विरोध करना शुरु कर दिया। ये घटना उत्तर प्रदेश के सहानपुर जिले की बताई जा रही है।

Viral Video

Picture Credit: Google

Viral Video:  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिन दहाड़े बूढ़े आदमी को लातों से पीटते एक पुलिसकर्मी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।  बेबस बुजुर्ग आदमी पर जिस तरह से पुलिसवाला जूते बरसा रहा है। वो इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। इस दौरान आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की है।  इस वीडियो को किसी ने बस के अंदर से रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया। जिसके बाद सहारपुर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और इसकी जानकारी भी दी है।

पुलिसकर्मी ने बूढ़े आदमी को जूतों से पीटा

बूढ़े आदमी को जूते पहनकर लाते बरसाते क्रूर पुलिसवाले के वायरल वीडियो कोAbhimanyu Singh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘दारोगा जी को क्या पता कि बुजुर्ग को लतियाते समय कोई बस यात्री वीडियो बनाकर वायरल कर देगा।

देखें वीडियो

जिसकी बाद में जांच होगी।वायरल वीडियो UP सहारनपुर जिला के घंटाघर क्षेत्र हनुमान मंदिर के पास की बताई जा रही है, जहां दरोगा जी किसी व्यक्ति को जूता पहने लातों से मार रहे हैं।वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते, जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए।’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पुलिसवाला गरीब बेबस बुजुर्ग को क्रूरता से जमीन पर लेटाकर मार रहा है।  बूढ़े आदमी के साथ वो ऐसा क्यों कर रहा है?  इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इंटरनेट यूजर्स आदमी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई चाहते हैं।

Viral Video के आरोपी पुलिसकर्मी पर सहारनपुर पुलिस का कड़ा एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसवाले पर एक्शन ले लिया है। इसके साथ ही इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, ‘प्रकरण में वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा जांच की गयी है।

देखें पोस्ट

प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर संबंधित उपनिरीक्षक (यातायात) को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विभागीय एवं वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार प्रचलित है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version