---Advertisement---

Viral Video: सफाई प्रेमी बीवी के खौफ में बिस्किट खाने के लिए जद्दोजहद करता दिखा बेचारा पति, लोगों ने लिए मजे ‘तलाक दे दो’

Viral Video: कंटेंट क्रिएटर द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो को अंत तक देखकर आपकी हंसी नहीं रूकने वाली है। जहां एक पति अपनी सफाई प्रेमी पत्नी को खुश करने के लिए बिस्किट खाने में भी जद्दोजहद करता दिखा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 13, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: वायरल वीडियो को कंटेंट क्रिएटर लोगों को फन और एंटरटेनमेंट देने के लिए बनाते हैं। ऐसे में कुछ वीडियो वाकई लोगों को काफी पसंद भी आते हैं और यही वजह है कि इन वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर शेयर भी करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसे देखकर अंत में आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। यहां बेचारा पति सफाई प्रेमी पत्नी को खुश करने के लिए जिस अंदाज में बिस्कुट खा रहा है वह देखकर आप भी हंस पड़ेंगे। यही वजह है कि इस वीडियो ने लोगों का हंसते-हंसते बेहाल कर दिया और लोग तलाक देने की बात तक करने लगे।

Viral Video में बीवी के खौफ में पति का बिस्किट खाने का अंदाज वायरल

जहां तक इस वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें पति बिस्कुट खा रहा है और इसके साथ ही onroadwithsivasharan इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, “मेरी पत्नी कुछ इस तरह मुझसे खाने की उम्मीद करती है।” इसके साथ कहा गया कि खाया और कोई टुकड़ा नहीं छोड़ा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से बेचारा पति एक हाथ में बिस्किट तो दूसरे हाथ में वैक्यूम क्लीनर लेकर खा रहा है जो भी बिस्किट का टुकड़ा नीचे प्लेट में गिरता है तो वह वैक्यूम क्लीनर से साफ कर देता है। इसके साथ ही मुंह में लगा हुआ भी बिस्किट हुआ वैक्यूम क्लीनर से साफ करता नजर आता है।

फनी वायरल वीडियो को देख लोगों ने दी मजेदार नसीहत

वायरल वीडियो का अंत कुछ इस कदर मजेदार होने वाला है यह शुरुआत देखकर उम्मीद नहीं लगाई जा सकती है। वायरल वीडियो को देखकर आपको खूब मजा आने वाला है क्योंकि वीडियो के अंत तक तो वैक्यूम क्लीनर को अपने मुंह तक भी पहुंचा देता है। पति बेचारा अपने हाथ से भी सफाई करता नजर आता है ताकि बिस्किट का एक भी टुकड़ा न बच सके। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा मजा आ गया तो एक ने कहा इसे कहते हैं रियल फन। एक यूजर ने कहा तलाक दे दो तो एक ने कहा बेचारे का दुख ही अलग है।

इस वायरल वीडियो को साथ 7000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं तो 2.8 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026