---Advertisement---

Viral Video: बेचारा शौहर! सपने में पति को लड़कियों के साथ घूमता देख तलाक लेने पहुंची पत्नी , जवाब सुन रिपोर्टर ने पीटा सिर

Viral Video: पति और पत्नी का फनी वीडियो हंसने पर कर देगा मजबूर.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 8, 2024 6:29 अपराह्न

husband wife viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी का रिश्ता इतना अनोखा होता है कि, लोग इस पर फनी वीडियो बनाएं या फिर सीरियस वीडियो बनाएं यह वायरल हो जाती है. यही वजह है कि, कई सारे कंटेंट क्रिएटर इस रिश्ते की अलग-अलग शॉर्ट वीडियो बनाते रहते हैं जिन्हें, लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है. एक ऐसे ही कंटेंट क्रिएटर की तरफ से वीडियो बनाई गई है. इस वीडियो में एक ऐसी पत्नी को दिखाया गया है जो कि, सिर्फ अपने पति को इसलिए तलाक दे रही है क्योंकि उसके सपने में पति अन्य लड़कियों के साथ घूमता हुआ दिखाई दिया है.

तलाक के अनोखे मामले का Viral Video

यह वीडियो काफी फनी के साथ मजेदार हैं. इसके डायलॉग और क्रिएटर्स की एक्टिंग किसी को भी हंसने पर मजबूर कर सकती है. इस Viral Video को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, रिपोर्टर हस्बैंड और वाइफ से पूछ रहा है कि आखिर क्यों तलाक ले रहे हो? इस पर पति बताता है कि, हम इसलिए तलाक ले रहे हैं क्योंकि, मैं लड़कियों के साथ घूमता हूं. इस पर रिपोर्टर ही आदमी को सुनना शुरू कर देता है. वह बोलता है कि, शादी के बाद किसी लड़की के साथ घूमना गलत बात है लेकिन आप क्यों घूम रहे हो? तो इस पर आदमी बताता है कि, मुझे मजा आ रहा है.

इसके बाद आदमी बताता है कि, मेरी बीवी को सपना आया है जिसमें उसे मैं कई सारी लड़कियों के साथ घूमता हुआ दिखा हूं. इस वजह से यह तलाक ले रही है. यह सुनते ही पत्नी भी बोलती है क्योंकि सुबह का सपना सच हो जाता है इसलिए मैं तलाक दे रही हूं. इसके बाद वीडियो रुक जाता है और रिपोर्टर के होश उड़ जाते हैं. यह वीडियो काफी मजेदार है.

Viral Video पर यूजर्स क्या बोल रहे?

इस वीडियो को drag.on0050 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर कई सारे लोगों के लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट्स आ रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स बोल रहे हैं “वह औरत है कुछ भी कर सकती है”. इसके साथ ही एक यूजर लिखता है. “मेरे पास शब्द नहीं हैं भाई”.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026