---Advertisement---

Viral Video: पोपट! खूबसूरत पड़ोसन ने आधी रात को पड़ोसी को दिखाए हसीन सपने, फिर क्यों अरमानों पर फिरा पानी

Viral Video: आधी रात को पड़ोसन ने पड़ोसी को दिखाए हसीन सपने, फिर जो हुआ उसे देख लोग हुए हैरान।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 25, 2024 2:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: खूबसूरत पड़ोसन को लेकर कई सारे जोक्स और फनी वीडियो बनते रहते हैं, जिन्हें इंटरनेट यूजर्स काफी पसंद करते हैं और हंसते हैं। यही वजह है कि, लोग इस तरह की कई सारी फनी वीडियो भी बनाते रहते हैं और लोगों को गुदगुदाते रहते हैं। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक पड़ोसन आधी रात को अपने पड़ोसी का पोपट बना रही है और बेचारे को हसीन सपने दिखाकर उसके अरमानों पर पानी फेर रही है। ये वीडियो काफी अच्छा और फनी है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

आधी रात को पड़ोसन ने पड़ोसी के अरमानों पर फेरा पानी

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया एक्स अकाउंट Asarpal Singh से शेयर किया गया है। इस वीडिय की शुरुआता में देखा जा सकता है कि, “दरवाजे पर एक खूबसूरत पड़ोसन खड़ी है जो कि, पड़ोसी को बता रही है मैं चाहती हूं …मैं अपनी लाइफ अपनी तरह से जियूं… कैंडल लाइट डिनर करुं… और हाथ पकड़कर बात करुं ..फिर पड़ोसन बोलती है क्या आज रात आप फ्री हैं? जिस पर पड़ोसी के चेहरे पर हंसी आ जाती है और वो खुश होकर हां कर देता है। इस पर पड़ोसन बोलती है कि, आज रात तुम प्लीज मेरे बच्चों का ख्याल रख लेना और उनके डायपर भी बदल देना। ये सुनकर पड़ोसी के होश उड़ जाते हैं।

Viral Video देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

ये वीडियो काफी फनी है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है। इस वीडियो को 24 जुलाई को शेयर किया गया है, इस पर अब तक 44 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग पड़ोसी के अरमानों पर फिरे पानी की खिल्ली उड़ा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे बेचारा कह रहे हैं।इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026