---Advertisement---

Viral Video: काला चश्मा लगाए बाबू पर प्रिंसिपल ने बरसाए थप्पड़-चप्पल, भयंकर पिटाई देख यूजर बोला ‘ये शिक्षक क्या शिक्षा देंगे?’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्रिंसिपल के द्वारा शिक्षक की पिटाई का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 11, 2024 2:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से टीचर्स के द्वारा पिटाई और अजीब हरकतों के कई वीडियो इंटरनेट पर आ रहे हैं। इन वीडियो को देख अकसर लोग बच्चों के भविष्य की चिंता करते हैं। कई मामलों में एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन उसके बाद भी इस तरह की घटनाएं नहीं थम रही हैं। एक ताजा मामला हाथरस के कॉलेज से आया है। यहां प्रिंसिपल ने बाबू को थप्पड़ों और चप्पलों से पीट दिया। CCTV कैमरे में कैद हुई इस घटना को देख यूजर्स की काफी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक व्यक्ति कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘ये शिक्षक क्या शिक्षा देंगे?’

प्रिंसिपल ने बसाए बाबू पर चप्पल और थप्पड़

इस घटना के Viral Video को Priya singh नाम के एक्स यूजर की तरफ से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “मामला यह था कि बड़े बाबू गुप्ता जी थोड़ी देर से उपस्थिति हस्ताक्षर करने पहुँचे, जिसके बाद प्रधानाध्यापक नाराज हो गए और गुप्ता जी की जूतों से पिटाई कर दी। हाथरस के मुरसान में स्थित GS कॉलेज की..”

इस वीडियो की शुरुआत में काला चश्मा लगाए बाबू की प्रिंसिपल के ऑफिस में एंट्री होती है। अचानक से मास्टर साहब को गुस्सा आ जाता है। पहले तो वह बाबू के थप्पड़ मारते हैं फिर चप्पल बरसाना शुरु कर देते हैं। इस दौरान दोनों के बीच काफी हाथापाई देखने को मिल रही है। इस दौरान काफी सारे लोग भी वहां पर पहुंच जाते हैं और लड़ाई को शांत कराते हैं। ये पूरी घटना वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाती है।

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

अब इस Viral Video पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इस वीडियो को एक्स पर 10 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो देख एक यूजर लिखता है कि, “हमारे भारत के सभ्य समाज को कोड़ हो चुका है…???
यह शिक्षक किसी को क्या शिक्षित करेंगे; यह देश के समाज के कैंसर है!!! इनको तो जड़ से समाप्त कर देना चाहिए! जयहिंद।” इसके साथ ही दूसरा यूजर लिखता है कि, ” गुप्ता जी को CCTV की जानकारी रही होगी,पर प्रिंसिपल भूल गए,गुप्ता जी जूते खा गए चुपचाप, ओर बदले में प्रिंसिपल की नौकरी जाना तय है😆 खेल गए गुप्ता जी😂😂😂।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026