---Advertisement---

Viral Video: रक्षक बना भक्षक! पुलिस वाले ने ट्रेन में सो रही लड़की के साथ की अश्लील हरकत, पकड़े जाने पर दिया ऐसा रिएक्शन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पुलिस वाले का वीडियो वायरल हो रहा है। उसे लड़की डांट रही है। इस दौरान पुलिसवाला माफी मांगता दिख रहा है। पुलिसकर्मी पर आरोप है कि, उसने लड़की को छेड़ा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 23, 2025 1:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो हाथ जोड़ रहा है और माफी मांग रहा है। इस दौरान एक लड़की उसकी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है और गंदी हरकत करने पर डांट रही है। इस पुलिसकर्मी पर आरोप है कि, उसने रात के समय ट्रेन में सोती हुई लड़की के साथ अश्लील हरकत की है और उसे छेड़ा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है वो सवाल खड़े कर रहे हैं। ये घटना दिल्ली से प्रयागराज जा रही ट्रेन की है। आरोपी का नाम आशीष गुप्ता बताया जा रहा है।

पुलिसवाले ने ट्रेन में लड़की को छेड़ा

इस Viral Video को Sachin Gupta नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “दिल्ली से प्रयागराज जा रही ट्रेन में GRP सिपाही आशीष गुप्ता ने सीट पर सो रही एक लड़की को बेड टच किया।

Watch Video

पीड़ित यात्री ने घटना का Video बनाया, इसमें सिपाही कान पकड़कर माफी मांगता दिख रहा है। सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक वर्दी पहने पुलिसवाला हाथ जोड़ते हुए माफी मांग रहा है। वहीं, लड़की उसकी वीडियो को रिकॉर्ड कर रही है। पुलिस वाले ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की है। जिसकी वजह से वो वीडियो बना रही है। आस-पास अन्य यात्री भी देखे जा सकते हैं।

Viral Video देख यूजर्स को गुस्से के साथ हो रहा अफसोस

पुलिसकर्मी की इस हरकत पर जब यूजर्स की नजर पड़ी तो वो हैरान हो गए। खबरों की माने तो आरोपी पुलिसकर्मी पर एक्शन ले लिया गया है। इस वीडियो को 23 अगस्त यानी की आज ही पोस्ट किया गया है। इस वीडियो पर 29000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये तो नशे में लग रहा है। ड्यूटी टाइम में कैसे ये नशे में हो सकता है? इसको अधिकार किसने दिया किसी भी लड़की को बैड टच करने का?’ दूसरा लिखता है, ‘यह घटना शर्मनाक है। एक सिपाही का ऐसा आचरण न सिर्फ उसके पद का अपमान है, बल्कि महिलाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान की कमी को भी दर्शाता है।’ तीसरा लिखता है, ‘ऐसे सिपाही को सिर्फ सस्पेंड किया है इसको जेल भी भेजना चाहिए था।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026