Viral Video: लड़की के किस करते ही Rahul Gandhi ने दिया ऐसा रिएक्शन, देख हिल गया इंटरनेट

Viral Video:सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गाधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें एक छात्रा के द्वारा किस किया जा रहा है। ये मामला महाराष्ट्र के पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का है।

Viral Video

Picture Credit: Google

Viral Video: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें एक छात्रा किस कर रही है। जिसके बाद राहुल गांधी का ऐसा रिएक्शन आता है, जिसे देख इंटरनेट पर सनसनी मच गई है। दरअसल , ये पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की है। यहां पर वो लड़कियों और युवाओं से बातचीत करने पहुंचे थे। ये कार्यक्रम काफी सफल रहा है। काफी लोगों का मानना है कि, इससे नेता प्रतिपक्ष की छवि पर बहुत ही पॉजीटिव असर पड़ा है।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी को छात्रा ने किया किस

आपको बता दें,  56 साल के कांग्रेस नेता को भरी सभा में किस करती बच्ची के वायरल वीडियो को newstakofficial ने अपने इंस्टाग्राम से अपलोड किया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘पूणे में राहुल गांधी को एक छात्रा ने किया किस, वीडियो वायरल’ । इसमें देखा जा सकता है कि, बातचीत के बाद जब कुछ छात्राएं मंच पर राहुल गांधी के साथ सेल्फी ले रही थीं, तभी एक छात्रा ने उनके गाल पर सरप्राइज किस कर दिया। इस घटना के बाद राहुल गांधी थोड़ा मुस्कुराए और छात्रा के साथ हाथ मिलाते हुए आगे निकल गए। उन्होंने अपनी नन्ही फैंन को बहुत ही पॉजीटिव रिएक्शन दिया हैं।  इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर काफी शेयर किया जा रहा है। लोग इसे एक फैंन का प्यारा बता रहे हैं। वहीं, वो कुछ ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

राहुल गांधी के प्रति छात्रा के इस सम्मान को देखते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स का जरबदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। एक यूजर लिखता है, ‘अच्छे इंसान को प्यार ही किया जाता है राहुल गाँधी जिंदाबाद’। दूसरा लिखता है, ‘राहुल गांधी उस लड़की के पिता के समान है  इसमें हर्ज क्या है । दृष्टि दोष सुधारो। तीसरा लिखता है, ‘किस करने के दो लाख दिए होंगे’। वहीं, काफी सारे लोग राहुल गांधी को भविष्य का प्रधानमंत्री बता रहे हैं। इसके साथ ही उनके विरोधी इस वीडियो पर काफी आपत्तिजनक कमेंट भी कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version