---Advertisement---

Viral Video: मरने से पहले खुशी से झूम रहा था Raja Raghuvanshi, अंतिम वीडियो देख Sonam Raghuwanshi की खूनी मोहब्बत से आएगा खौफ

Viral Video: Sonam Raghuwanshi से शादी करने से पहले Raja Raghuvanshi काफी खुश था। राजा ने परिजनों के साथ एक रील भी बनाई थी। जो कि, उसकी मौत के बाद वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2025 3:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी के चंद दिनों बाद पति Raja Raghuvanshi को हनीमून के दौरान मौत की नींद सुलाने के आरोप उनकी पत्नी Sonam Raghuwanshi पर लगे हैं। परिजनों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि, जिस लड़की को अपने घर की बहू बनाकर वो ला रहे हैं, दरअसल, वो काल है जो कि उनके घर के चिराग को बुझा देगी। मेघालय में हनीमून के दौरान एक कपल लापता हो गया था। जब पुलिस ने जांच शुरु की तो राजा रघुवंशी की तो बॉडी मिल गई लेकिन, उसकी बीवी सोनम रघुवंशी लापता थी। फिलहाल अब सोनम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान ऐसी खबरें आ रही हैं कि, प्रेमी राज कुशवाह के चक्कर में सोनम ने अपने पति को मौत की नींद सुलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन इस दौरान मृतक का शादी की रस्में मनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ नजर आ रहा है। इस वीडियो पर लोगों की नजर पड़ी तो उन्हें सोनम रघुवंशी पर गुस्सा आने लगा।

मरने से पहले बहुत खुश था Raja Raghuvanshi

Raja Raghuvanshi Viral Video सोशल मीडिया पर Raksha नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसमें देखा जा सकता है कि, राजा रघुवंशी अपनी शादी की रस्म की रील बना रहा है। वीडियो में एक-एक करके परिजन आते हैं और बताते हैं कि, दूल्हे से उनका क्या रिश्ता है? इसके बाद राजा आता है और खुशी से झूमता हुए कहता है ‘मैं दूल्हा हूं’। इस दौरान राजा बहुत ही ज्यादा खुश दिख रहा था। उसके चेहरे के एक्सप्रेशन बता रहे हैं कि, वो सोनम रघुवंशी के लिए कितना ज्यादा एक्साइटेड था। लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि, उसका ये हाल होगा।

राजा रघुवंशी के लिए काल बनी Sonam Raghuwanshi की हरकत पर यूजर्स का रिएक्शन

राजा रघुवंशी का ये वायरल वीडियो एक्स पर 9 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर कुछ ही देर में 29000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है। ‘बेचारे की खुशहाल फैमिली बर्बाद हो गई’। दूसरा लिखता है, ‘कितना खुश था, उसे नहीं पता था कि वो जिससे शादी कर रहा है वही उसकी मौत का कारण बनेगी’। तीसरा लिखता है, ओह बेचारा कितना खुश लग रहा है?

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026