---Advertisement---

Viral Video: Reel का पागलपन! रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाते लड़के ने एक साथ 3 जानों को मुश्किल में डाला, हरकत देख यूजर्स का चढ़ा पारा

Viral Video: तीन जानों को आफत में डालकर रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाते एक शख्स का वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसमें एक बच्चा भी है जो कि, वीडियो बना रहा है। ये हादसे को दावत देने वाला वीडियो है। इसे देखकर लोग दंग हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 17, 2025 6:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लोगों पर इन दिनों Instagram Reel का कुछ इस कदर भूत सवार हो चुका है है कि, वह ना तो अपनी जान की फिक्र कर रहे हैं और ना ही किसी अन्य की। आज का वायरल वीडियो भी इसी पागलपन से भरा हुआ है। इसमें एक बाइक सवार ने पुल पर बने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ा दी। इतना ही नहीं इनके बीच में एक बच्चा भी बैठा है जो कि, वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। ये एक जानलेवा स्टंट है। जिसमें इन तीनों के साथ कोई भी बड़ा हदासा हो सकता है। ये वायरल वीडियो झांरखंड का बताया जा रहा है।

Reel के लिए लगा दी जान की बाजी

इस दिल दहला देने वाले वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के x अकाउंट से शेयर किया गया है।

Watch Post

वैसे इस वीडियो को Jharkhand Rail Users नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “इस वीडियो में, व्यक्ति नदी के ऊपर बने रेलवे पुल पर मोटरसाइकिल चलाते हुए रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे न केवल उसकी बल्कि दो अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है। यह वीडियो झारखंड का प्रतीत होता है RPF INDIA से उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।” घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, पुल पर बने इस रेलवे ट्रैक पर युवक दो अन्य लोगों के साथ काफी तेजी से दौड़ा रहा है। इस दौरान एक बच्चा भी बैठा हुआ है जो कि, वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा है।

Viral Video देख यूजर बोला ‘लाइफ को सर्कल बना रखा है’

इस हादसे को दावत देने वाली वायरल वीडियो को एक्स पर 17 जनवरी यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 23000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘इतना क्यों जान से खेलना?’ दूसरा लिखता है कि, ‘भाई ये सब नहीं करेंगे तो अपने को कंटेन्ट कहां से मिलेगा?’ तीसरा लिखता है कि, ‘लाइफ को सर्कल बना रखा है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026