---Advertisement---

Viral Video: ‘रगड़ दो’! महिलाओं ने सरेआम PT टीचर को चप्पलों से धोया, वजह जान यूजर्स खूब ले रहे मज़े

Viral Video: उत्तर प्रदेश एक बार फिर से खबरों में है। इस बार का कारण PT टीचर की पिटाई है। दरअसल, मुजफ्फरनगर के प्राइवेट स्कूल में PT टीचर और छात्र के परिजनों में मारपीट हुई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 22, 2024 10:58 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के एक प्राइवेट स्कूल में PT टीचर की बुरी तरह से चप्पलों से पिटाई हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस Viral Video को देखने के बाद यूजर्स की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वह इस PT टीचर को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो शिक्षक के लिए ‘रगड़ दो’! जैसे शब्द का इस्तेमाल भी किया है। ये घटना मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की है। यहां के प्राइवेट स्कूल में PT टीचर और छात्र के परिजनों में मारपीट हुई है। अब इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

PT टीचर क्या इस कारण पीटा?

इस मामले का Viral Video Narendra Pratap नाम के यूजर ने एक्स अकाउंट पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “मुजफ्फरनगर के प्राइवेट स्कूल में वार्षिक प्रोग्राम था. एंट्री को लेकर एक छात्र की PTI की बहस हो गई PTI ने छात्र को पीटना शुरू कर दिया. छात्र के साथ आई उसकी मां, बहिन से मोर्चा संभाला और बदला पूरा किया। ”

इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, टीचर पहले बच्चे को मार रहा होता है, तभी अचानक से इस बच्चे की मां और बहन बीच में आ जाते हैं और बुरी तरह से पीटी के शिक्षक की पिटाई कर देते है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला के हाथ में चप्पल है और वह शिक्षक को पीट रही है। इस दौरान आस-पास मौजूद लोग वीडियो बना रहे हैं। कुछ लोग इस लड़ाई को रोकने की भी कोशिश कर रहे हैं। इसमें पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है। दरअसल, छात्र की मां और बहन को इसलिए गुस्सा आया क्योंकि उनके बच्चे को शिक्षक पीट रहा था। शायद यही कारण है कि, मां और बेटी दोनों ने मिलकर शिक्षक को कूट दिया।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे ट्रोल

इस मारपीट का वीडियो 21 नवंबर को एक्स पर अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 4 लाख 91 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, “रगड़ दो सड़क पर PTI को”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, ” हमारे स्कूल का PTI भी टीचर नहीं बाउंसर था” । इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “यह पीटीआई वाले टीचर, टीचर कम और बदमाश ज्यादा बनते हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026