---Advertisement---

Viral Video: दुखद! रील के चक्कर में बेजुबान जानवरों के साथ बर्बरता करते युवाओं का वीडियो वायरल, देख लोगों का खौल उठा खून

Viral Video: वीडियो को वायरल करने के चक्कर में एक युवा बेजुबान जानवर के साथ कुछ ऐसा करते हुए नजर आया जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2024 5:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बेजुबान जानवर (Animal) जो कभी भी अपनी बात सामने नहीं रख पाते हैं और ना ही वह हम इंसान से कुछ मांगते हैं। इन जानवरों के साथ हमें हमेशा सही बर्ताव करने की जरूरत है लेकिन कुछ लोग कभी-कभी अमानवता दिखाते हुए जानवरों के साथ कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी। कुछ ऐसा ही हुआ इस वीडियो में जिसकी वजह से यह फिलहाल चर्चा में है जहां आप देख सकते हैं कि रील्स बनाने के चक्कर में शख्स जानवर का सहारा लेता है और उसके साथ दुष्टता करते हुए नजर आता है। आइए देखते हैं क्यों है चर्चा में Viral Video

Viral Video में ये क्या कर रहा शख्स

जहां तक इस Viral Video की बात करें तो इसे शेयर करते हुए @jtrahulsaini एक्स चैनल पर लिखा, “रील्स देश के युवाओं को बर्बाद कर दिया कभी खुद तो कभी दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ कर लोग वायरल होना चाहते हैं। पशुओं के साथ बर्बरता कर रील बनाने वाले सनकी युवक पर यूपी पुलिस कार्रवाई करें बुलंदशहर उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स बिल्ली को पकड़ कर उसे पहले हवा में घुमाता है और उसके बाद उसे पटक देता है।

Viral Video में शख्स ने बिल्ली को हवा में उछाला

इस दौरान वह जोर से बिल्ली को हवा में उछालता है और इस दौरान अलग-अलग स्टंट करने की कोशिश करता है। उसके बाद वह बिल्ली को जमीन पर पटकता है और फिर बेचारी बिल्ली यहां से वहां भागती फिरती है। इस वीडियो देखने के बाद लोगों का खून खौल उठा है और इस पर 41000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Viral Video को देख भड़क उठे लोग

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा इनका हाल यही होना चाहिए तो दूसरे ने कहा एक्शन होना चाहिए। एक यूजर ने कहा इनको भी इसी तरह पीटना चाहिए तो एक ने लिखा इसको सिर्फ फांसी की सजा होनी चाहिए।बेजुबान जानवर पर भी अत्याचार।” एक ने लिखा ऐसे लोगों पर एफआईआर होनी चाहिए तो दूसरे ने कहा, “पशुओं के साथ इस तरह की दरिंदगी करना बहुत गलत है सर इस पर कार्रवाई जल्द से जल्द करें यूपी पुलिस।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026