---Advertisement---

Viral Video: कैंसर से बाल खो चुकी बच्ची को स्कूली छात्राओं और टीचर ने दिया अनोखा सपोर्ट, देखने वाले ठोक रहे सलाम

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्कूली छात्राओं का वीडियो वायरल हो रहा है। सभी बच्चियों ने अपने बाल निकलवा लिए हैं। ये हैरतअंगेज कदम छात्राओं ने कैंसर से जूध रही बच्ची के सपोर्ट में उठाया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 19, 2026 12:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती है। जिसे देखने के बाद भावुकता से आंखें भर आती हैं। ये वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक स्कूल में अनोखा सपोर्ट देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक स्कूली बच्ची को कैंसर हो गया , जिसके कारण उसके बाल चले गए। बाल खोने के कारण वो स्कूल नहीं जा पा रही थी। इसीलिए छात्राओं ने अपने बालों पर उस्तरा फिरवा दिया ताकि वो स्कूल आकर अपनी पढ़ाई कर सके। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा है।

कैंसर पीड़ित बच्ची का स्कूल ने किया सपोर्ट

ये दिल छूने वाला वायरल वीडियो hindufeed.in नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, “एकता और करुणा की भावना से प्रेरित एक मार्मिक घटना में, एक स्थानीय विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने कैंसर का इलाज करा रही एक बच्ची के साथ एकजुटता दिखाते हुए अपने सिर मुंडवा लिए। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

देखें वीडियो

कीमोथेरेपी के कारण बाल खो चुकी यह बच्ची स्कूल लौटने में हिचकिचा रही थी, क्योंकि उसे डर था कि उसकी शक्ल-सूरत उसे अलग-थलग या आत्म-सचेत महसूस करा सकती है। ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में सहपाठियों और कई शिक्षकों को अपने सिर मुंडवाते हुए दिखाया गया है, जिसका उद्देश्य बच्ची को आश्वस्त करना था कि वह इस लड़ाई का अकेले सामना नहीं करेगी।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला शिक्षिका गोद में कैंसर पीड़ित बच्ची को लेकर खड़ी है। इसके साथ ही अन्य छात्राएं बिना बालों के स्कूल में दिख रही हैं वो पीड़िता को सपोर्ट कर रही हैं।

Viral Video देख भावुक हुए लोग

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर हालहि में अपलोड किया गया है। इस पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये दिल छू गया’। दूसरा लिखता है, ‘बाल तो वापस आ जाएंगे लेकिन ये बच्चियां बहुत अच्छा सीख रही हैं।’ तीसरा लिखता है, ‘कभी-कभी ईश्वर को अपनी क्रिएशन पर प्राउड होता होगा।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026