Viral Video: स्कूटी सवारों ने स्ट्रीट डॉग्स से बचने के लिए किया कुछ ऐसा कि शांत हो गए कुत्ते, यूजर्स बोले- ‘ये तो जरूर ट्राई करूंगा’

Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्ते के वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। वे लोगों को अपना शिकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं लेकिन इस सबके बीच स्कूटी सवारों ने गली के कुत्तों से बचने के लिए कुछ ऐसा किया जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो आपको चौंकाने के लिए काफी है क्योंकि इसमें स्कूटी सवार कुछ ऐसा कहते हैं जिसके बाद कुत्ते भी शांत हो जाते हैं और वह भौंकना बंद कर देते हैं। ऐसे में यह वीडियो आपको हैरान कर देगा लेकिन आइए जानते हैं आखिर क्या है इसमें खास जो है चर्चा में।

यह वीडियो है वाकई मजेदार

इस वीडियो में आप देखेंगे कि स्कूटी सवार सोसाइटी में एंट्री करते हैं तो कुछ कुत्ते भोकने लगते हैं। ऐसे में वे जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं कि लोकल है भाई लोकल है। खास बात यह है कि कुत्ते भौंकना भी बंद कर देते हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि स्कूटी सवार हाथ से इशारा करते-करते यह कहते हैं लोकल है भाई लोकल है और कुत्ते की झुंड भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और ऐसे में लोगों का यही कहना कि अच्छा हुआ बता दिया नहीं तो।

लोग वीडियो देखने के बाद हुए हैरान

Ghar Ke Kalesh एक्स एक चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और ऐसे में एक यूजर ने लिखा, “टोल टैक्स दिए बिना जा रहा है।” तो दूसरे ने कहा लोकल के लिए टोल टैक्स फ्री है। एक ने कहा यह नेक्स्ट लेवल है तो एक ने कहा टैक्स नहीं देना पड़ा। एक यूजर का कहना है वेरिफिकेशन सक्सेसफुल तो दूसरे ने कहा, “समझदार है कुत्ते।” एक ने कहा ये तो जरूर ट्राई करूंगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version